{"_id":"684f1b10cf4691bdef0edba0","slug":"city-residents-troubled-by-unannounced-power-cuts-30-thousand-population-affected-palwal-news-c-24-1-gr11004-115420-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: अघोषित कटों से शहरवासी परेशान, 30 हजार की आबादी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: अघोषित कटों से शहरवासी परेशान, 30 हजार की आबादी प्रभावित
विज्ञापन
- शहर के 14 वार्डों में दिन में दस से बारह घंटे तक हो रही बिजली की कटौती
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। शहर में बिजली निगम द्वारा अघोषित रूप से बिजली कटों का सिलसिला लगातार जारी है। भीषण गर्मी में शहर के सभी 14 वार्डों में प्रतिदिन दस से बारह घंटे तक की बिजली कटौती की जा रही है। जिससे 30 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हो रही है। अघोषित बिजली कटौती से बच्चे, महिलाएं एवं बुजुर्ग विशेष रूप से प्रभावित हो रहे हैं। मौसमी ज्वर का भी प्रकोप बना हुआ है। बिजली कटौती होने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के लोगों का कहना है कि बिजली सप्लाई व्यवस्था में सुधार के लिए निगम ने शहरी फीडर के लिए एक अतिरिक्त फीडर बना दिया है। कर्मचारियों को लोगों की शिकायत निवारण के लिए तीन तीन शिफ्टों में कर्मचारी भी तैनात कर दिए। अब रात्रि कालीन शिफ्ट में भी कर्मचारी मौजूद रहते हैं। इसके बावजूद लगातार बिजली सप्लाई बाधित रहती है। बिजली सप्लाई पर्याप्त मात्रा में न आने से इसका सीधा प्रभाव पेयजल सप्लाई पर भी पड़ता है। जन स्वास्थ्य विभाग को बिजली नहीं मिलती है तो पानी की सप्लाई भी नहीं हो पाती है।
व्यवस्था में सुधार के लिए स्टाफ को निर्देश दिए गए हैं। गर्मी में डिमांड अधिक हो जाती है। इस कारण भी कटौती करनी पड़ती है। -जसवीर बेनीवाल, एसडीओ, बिजली निगम