{"_id":"57e114574f1c1b1539a82189","slug":"city-of-military-intelligence-lt-daughter-received-post-deployment","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की बेटी को मिली मिलिट्री इंटेलीजेंस लेफ्टीनेंट पद पर तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की बेटी को मिली मिलिट्री इंटेलीजेंस लेफ्टीनेंट पद पर तैनाती
अमर उजाला ब्ययूराो
Updated Tue, 20 Sep 2016 04:19 PM IST
विज्ञापन
थल सेना के अंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होडल शहर की एक बेटी ने मिलिट्री इंटेलीजेंस में लेफ्टिनेंट की ट्रेनिंग पूरी कर जम्मू में अपनी ड्यूटी आरंभ कर दी है। शहर के लोगों में बेटी की नियुक्ति को लेकर हर्ष का माहौल व कार्यभार संभालने पर आगमन पर उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन
वाटर वर्कस कॉलोनी निवासी नरवीर सिंह भारतीय फौज में कर्नल के पद पर तैनात थे। निजी कारणों से उन्होंने एच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। लेकिन कार्यकाल के दौरान पिता से प्रभावित होकर बेटी ऐश्वर्या सौरोत ने सेना में जाने का संकल्प लिया, जिसमें पिता कदम-कदम पर बेटी का सहयोग करते रहे।
विज्ञापन
ऐश्वर्या को ट्रेनिंग समाप्त होने के बाद जम्मू में मिलिट्री इंटेलीजेंस में लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्त किया गया है। वे छुट्टियों में होडल अपने परिजनों से मिलने के लिए आईं तो शहरवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया। पिता नरबीर सिंह का कहना है कि ललक व जिद के चलते ऐश्वर्या ने मंजिल को पा ही लिया।
विज्ञापन
नगर परिषद पार्षद ताराचंद राबिया ने स्वागत करते हुए कहा कि ऐश्वर्या ने सेना के इस सर्वोच्च पद को प्राप्त कर होडल व पलवल जिले का नाम रोशन कर दिया है।