फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   CISF jawan killed in road accident

सड़क हादसे में सीआईएसएफ के जवान की मौत

Mon, 18 Apr 2022 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
CISF jawan killed in road accident
पलवल। शादी समारोह से लौट रहे सीआईएसएफ के जवान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी व एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए दिल्ली अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद आरोपी कार सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभी तक पुलिस वाहन चालक का सुराग नहीं लगा पाई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई मुकेश कुमार के अनुसार गांव बढ़ा निवासी राजवीर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसका भाई राजेंद्र सीआईएसएफ में हवलदार के तौर पर कार्यरत था। फिलहाल उसकी ड्यूटी उत्तर प्रदेश के अयोध्या में चल रही थी तथा छुट्टी पर घर आया हुआ था। रविवार को वे होडल शादी में गए हुए थे। लौटते समय एक बाइक पर राजेंद्र, उसकी बेटी सुजाता व पुत्रवधु प्रीति सवार थे, जबकि दूसरी बाइक पर वह आ रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव बामनीखेड़ा पुल पर तेज रफ्तार से आई गाड़ी ने राजेंद्र की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में राजेंद्र, सुजाता व प्रीति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थिति गंभीर होने के कारण तीनों को दिल्ली रेफर कर दिया। दिल्ली ले जाते समय राजेंद्र की मौत हो गई, जबकि सुजाता व प्रीति का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गाड़ी के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed