{"_id":"6ad8fe14b06e8246ea06cf49","slug":"cia-sub-inspector-arrested-while-accepting-a-bribe-of-5000-palwal-news-c-24-1-pal1008-129420-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: पांच हजार की रिश्वत लेते सीआईए का सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: पांच हजार की रिश्वत लेते सीआईए का सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार
विज्ञापन
आर्म्स एक्ट के मामले में मदद करने और कार छुड़वाने के बदले मांगी थी 10 हजार की रिश्वत
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। एंटी करप्शन ब्यूरो रेवाड़ी की टीम ने 21 अक्तूबर को होडल सीआईए में तैनात एक सब इंस्पेक्टर को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पर शिकायतकर्ता के भाई के खिलाफ दर्ज आर्म्स एक्ट के मामले में मदद करने और उसकी कार छुड़वाने के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। आरोपी पहले ही पांच हजार रुपये ले चुका था, जबकि शेष पांच हजार रुपये लेते समय एसीबी की टीम ने उसे पकड़ लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता के भाई के खिलाफ थाना बहीन में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज है। शिकायत मिलने के बाद एसीबी रेवाड़ी यूनिट ने मामले की जांच करते हुए ट्रैप लगाया और गिरफ्तार कर लिया।