{"_id":"6aad8cc2a620aaba01034542","slug":"chirag-dhariwal-honored-by-rajya-sabha-mp-palwal-news-c-25-1-mwt1001-115612-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: हॉकी खिलाड़ी चिराग धारीवाल को राज्यसभा सांसद ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: हॉकी खिलाड़ी चिराग धारीवाल को राज्यसभा सांसद ने किया सम्मानित
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा से मुलाकात के दौरान हॉकी खिलाड़ी चिराग धारीवाल।
एशिया कप में दिलाई थी भारत को जीत
पुलिस लाइन में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। भारतीय जूनियर हॉकी टीम को एशिया कप में विजय दिलाने वाले मेवात के जौरासी गांव निवासी होनहार खिलाड़ी चिराग धारीवाल को राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने सम्मानित किया। बृहस्पतिवार को नूंह पुलिस लाइन में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सांसद कार्तिकेय शर्मा की मुलाकात हॉकी टीम के डिफेंडर चिराग धारीवाल से हुई। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पिंटू और तावडू क्षेत्र के युवा समाजसेवी एडवोकेट दीपक सतीजा भी मौजूद रहे।
चिराग धारीवाल को सम्मानित करते हुए राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि चिराग ने मेवात ही नहीं बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है। मेवात के युवा खिलाड़ियों को ऐसे होनहार खिलाड़ियों से प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में खिलाड़ियों को पूरा सम्मान मिल रहा है और चिराग को जहां भी जरूरत होगी, वे उसके खेल में हर संभव सहयोग करेंगे।
वहीं, सम्मान पाकर चिराग धारीवाल ने सांसद और स्थानीय नेताओं का आभार जताया और कहा कि उनका सपना है कि वह इसी प्रकार देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊंचा करते रहें। चिराग ने बताया कि उन्होंने हॉकी खेलने की शुरुआत गुरुग्राम से की थी। खेलते-खेलते उनका चयन सोनीपत स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में हुआ, फिर हरियाणा की जूनियर टीम में चयन हुआ। प्रदर्शन में निखार आने के बाद उनका चयन राष्ट्रीय जूनियर टीम में हो गया।