फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Children of Haryana will read the saga of Shaheed Hasan Khan Mewati

Palwal News: हरियाणा के बच्चे पढ़ेंगे शहीद हसन खां मेवाती की गाथा

Wed, 06 Mar 2024 11:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Children of Haryana will read the saga of Shaheed Hasan Khan Mewati
राजूद्दीन जंग
विज्ञापन

नगीना/अलवर। हरियाणा सरकार ने कक्षा आठवीं के पाठ्यक्रम में वीर शहीद राजा हसन खां मेवाती के बलिदान को शामिल किया है। यह किताब मौलिक शिक्षा विभाग हरियाणा द्वारा समग्र शिक्षा के अंतर्गत निशुल्क वितरित की जाएगी।

सामाजिक विज्ञान के पाठ्यक्रम इतिहास हमारा भारत-3 में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने राजस्थान के भरतपुर इलाके के खानवा में 17 मार्च 1527 को हुए युद्ध को संक्षेप में शामिल किया है। नूंह के जिला शिक्षा अधिकारी परमजीत चहल ने बताया कि सामाजिक विज्ञान की किताब में शहीद राजा हसन खां मेवाती पर एक अध्याय पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। हसन खां भरतपुर के खानवा मैदान में बाबर के खिलाफ युद्ध में लड़ते शहीद हुए। इतना ही नहीं, शहीद राजा हसन खान मेवाती एवं महाराजा संग्राम सिंह यानी राणा सांगा की गंगा जमुनी तहजीब, देशभक्ति और भाईचारे के चर्चे भी हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। अब उनकी बेमिसाल देशभक्ति को अब प्रदेश के बच्चे पढ़ेंगे और शहीद राजा हसन खां मेवाती की कुर्बानी के बारे में ठीक से जान पाएंगे। सभी सरकारी स्कूलों में इन किताबों की खेप पिछले साल आई थी, इन्हें आठवीं कक्षा की अन्य किताबों के साथ बच्चों को मुफ्त वितरित किया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि हरियाणा सरकार शहीद राजा हसन खान मेवाती के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में 9 मार्च को राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन बड़कली चौक नगीना में कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed