फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Child murdered to avenge father's insult

Palwal News: पिता के अपमान का बदला लेने के लिए कर दी बच्चे की हत्या

Tue, 05 Sep 2023 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Child murdered to avenge father's insult
फोटो 7 में है। कैप्शन: अपहरण कर हत्या करने वाला आरोपी पुलिस हिरासत में
विज्ञापन

आरोपी ने किया खुलासा, 24 अगस्त को अपहरण कर गला दबाकर की थी हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। गांंव अजीजाबाद से सात वर्षीय बच्चे का अपहरण कर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने पिता के अपमान का बदला लेने के लिए बच्चे का पहले अपहरण किया तथा बाद में गला दबाकर हत्या कर दी। यह बात पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद अजीजाबाद निवासी जुबेर ने पूछताछ के दौरान कबूली है। डीएसपी संंदीप मोर ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं बच्चा अपहरण होने के बाद परिजनों द्वारा सोशल मीडिया पर बच्चे की तस्वीर डालने पर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले मेवात के टटलूबाजाें की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस जुट गई है।
डीएसपी संदीप मोर ने बताया कि 23 अगस्त को गांव अजीजाबाद निवासी जाकिर का सात वर्षीय पौत्र समीर लापता हो गया था। जिसकी जाकिर ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी तथा सोशल मीडिया पर उसकी फोटो अपलोड कर दी। फोटो अपलोड होने के तुरंत बाद ही जाकिर के पास बच्चे को लौटाने के लिए 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने का फोन आया। फिरौती के लिए फोन आते ही बच्चे के परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई तथा फिरौती मांगने वालों की लोकेशन राजस्थान की आई। पुलिस अभी प्रयास ही कर रही थी कि 24 अगस्त को बच्चे साहिल की लाश जंगलों में मिल गई। पुलिस ने जानकारी मिलते ही लाश को कब्जे में लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी संदीप मोर ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस द्वारा शुरू की गई जांच के दौरान उपनिरीक्षण विजयपाल ने अजीजाबाद निवासी जुबेर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में जुबेर ने हत्या की बात कबूल ली। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

डीएसपी संंदीप मोर ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने पिता के अपमान का बदला लेने के लिए सात वर्षीय समीर की हत्या की।आरोपी ने बताया कि करीब 8- 9 महीने पहले मृतक बच्चे समीर के पिता साहिल ने उसके पिता कल्लू खान की झगड़ा होने पर दाड़ी पकड़कर खींच दी थी। उसी अपमान का बदला लेने के लिए वह बच्चे समीर को अपनी बाइक पर बिठाकर खेतों की तरफ ले गया और अपनी कमीज से गला दबाकर हत्या कर दी। डीएसपी ने बताया कि आरोपी ने हत्या करने के बाद अपनी कमीज को पास में बह रही माइनर में डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर पोस्ट देखकर मांगी फिरौती
डीएसपी संदीप मोर ने बताया कि मृतक बच्चे के परिजनों ने लापता होने के बाद सोशल मीडिया पर बच्चे के फोटो डाल दिए, ताकि उसकी जानकारी मिल जाए, लेकिन सोशल मीडिया पर फोटो देखकर मेवात, राजस्थान के टटलू गिरोह के बदमाशों ने दिए हुए फोन नंबर पर फोन कर 10 लाख रुपये की फिरौती की मांग कर डाली। वे बच्चे के परिजनों को गुमराह कर 10 लाख वसूलते, तब तक बच्चे की लाश ही मिल गई। इससे टटलूबाज अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाए। डीएसपी ने बताया कि फिरौती मांगने वालों की तलाश शुरू कर दी गई है तथा उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed