फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Child dies in Malpuri, 10 fever patients found in Rupdaka

मालपुरी में बच्चे की मौत,रूपडाका में बुखार के 10 मरीज मिले

Fri, 08 Oct 2021 09:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
Child dies in Malpuri, 10 fever patients found in Rupdaka
बुखार से ग्रस्त बच्ची का चल रहा उपचार - फोटो : Palwal
हथीन। गांव मालपुरी निवासी 9 वर्षीय बच्चे आकिल की तेज बुखार के कारण इलाज के दौरान मौत हो गई। साबिर कासमी ने बताया कि आकिल को कई दिनों से बुखार था, जोकि कम नहीं हो रहा था। पहले उसको हथीन के एक निजी क्लीनिक में दिखाया गया। इसके बाद उसको पलवल के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसको बिस्तर नहीं मिला। अन्य अस्पतालों में ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। इसी प्रकार गांव की तरन्नुम को तेज बुखार है, उसको पलवल अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

प्रवर चिकित्सा अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि मालपुरी के बच्चे की मौत होने की सूचना मिल गई है। मौत के कारणों का पता किया जा रहा है। रूपडाका गांव में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सर्वेक्षण किया। इसमें 10 बुखार के मरीज मिले हैं। वहीं, छांयसा में भी बुखार के चार नए मरीज मिले हैं। चिल्ली गांव में भी बुखार के चार नए मरीज मिले हैं। उन्होंने बताया कि सभी प्रभावित गांवों में लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। मालपुरी के मौलाना अनवार एवं चिल्ली के मौलाना उस्मान ने मांग की है कि मालपुरी, रूपडाका, चिल्ली सहित मेवात के गांवों में स्वास्थ्य विभाग को विशेष शिविर लगाने चाहिए, जिससे लोगों में भय समाप्त हो सके। चिल्ली गांव में 11 एवं मालपुरी में भी कई मौतें बुखार से हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed