फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Chief Minister's flying squad raided two pathology labs

Palwal News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने दो पैथोलॉजी लैबों पर की छापेमारी

Fri, 17 Mar 2023 10:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister's flying squad raided two pathology labs
17श्चड्डद्यश्च10- होडल में लैब पर छापेमारी के दौरान कार्रवाई करते अधिकारी।
विज्ञापन

------
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और स्वास्थ विभाग की संयुक्त टीम द्वारा शुक्रवार को रेलवे रोड स्थित यूनिक व मॉडर्न नाम की दो पैथोलॉजी लैबों पर अचानक की गई छापेमारी से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। छापेमारी की सूचना मिलते ही शहर के अधिकतर झोलाछाप व लैब संचालक अपने संस्थानों को बंद कर फरार हो गए। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के एएसआई शिवकुमार ने बताया कि उड़नदस्ते के डीएसपी राजेश चेची को क्षेत्र से लगातार सूचना मिल रही थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से क्लीनिक व पैथोलॉजी लैब चलाई जा रही है। सूचना के आधार पर गत सप्ताह टीम के इंचार्ज इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र के नेतृत्व में झोलाछाप डॉक्टर के राहुल क्लीनिक नाम के अस्पताल पर छापेमारी कर केस दर्ज कराया गया। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ अक्षय जैन के नेतृत्व में टीम ने रेलवे रोड पर मॉडर्न व यूनिक नाम से चलने वाली पैथोलॉजी लैबों पर जांच की गई है, लेकिन टीम के मौके पर पहुंचते ही संचालक मौके से फरार हो गए। बाद में टीम ने मौके पर मिले दस्तावेजों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक टीम जांच में जुटी हुई है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के डीएसपी राजेश चेची ने बताया कि पैथोलॉजी लैबों से दस्तावेज जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच करने के बाद दस्तावेज फर्जी मिलते हैं तो लैब संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed