{"_id":"648b45eb4a2f0858e307c81b","slug":"chief-ministers-flying-squad-raided-four-depots-found-more-62-bags-of-wheat-and-sugar-palwal-news-c-24-1-snoi1004-587-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने चार डिपो पर मारा छापा, 62 कट्टा गेहूं व चीनी अधिक मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने चार डिपो पर मारा छापा, 62 कट्टा गेहूं व चीनी अधिक मिली
विज्ञापन
15पीएएलपी1- अलावलपुर डिपो पर छापेमारी करती मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम।
15पीएएलपी2- डिपो पर मिला अधिक गेहूं।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने मारा छापा, अनियमितता पाए जाने पर डिपो धारक पर मुकदमा दर्ज
अलावलपुर, असावटी, जटौला व हरफली डिपो की हुई जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता द्वारा राशन वितरण में अनियमितताओं की शिकायत पर चार गांवों के डिपो पर छापा मारा गया। इस दौरान भारी मात्रा में गेहूं व चीनी अधिक पाई गई। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी व पुलिस भी मौजूद रही। अलावलपुर डिपो से बरामद मशीन की जांच करने पर पांच अन्य गांव भी मशीन के साथ अटैच पाए गए। चांदहट थाना पुलिस ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी की शिकायत पर आरोपी डिपो धारक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
चांदहट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कैलाश चंद भड़ाना के अनुसार, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के उप निरीक्षक योगेश ने शिकायत दर्ज कराई है कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ता द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि डिपो धारक घनश्याम द्वारा राशन वितरण में अनियमितता बरती जा रही है। सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़न दस्ता व खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा संयुक्त छापा मारा गया। डिपो धारक घनश्याम को साथ लेकर गांव अलावलपुर, असावटी, जटौला व हरफली के डिपो की जांच हुई। जांच के दौरान अलावलपुर डिपो पर 249 कट्टा गेहूं, 36 किलो चीनी, जटौला में 65 कट्टा गेहूं, असावटी में 375 कट्टा गेहूं व हरफली में 190 कट्टा गेहूं व चार कट्टा चीनी मिली। चारों डिपो पर कुल 439.5 क्विंटल, 20.20 क्विंटल चीनी अधिक पाई गई। रिकॉर्ड जांच में पाया गया कि अलावलपुर डिपो की पीओएस मशीन के साथ सोफ्ता, ततारपुर, जटौला, हरफली व असावटी की मशीन भी अटैच है। सभी मशीनों का रिकॉर्ड जांच करने पर 31.67 क्विंटल गेहूं व 38 किलोग्राम चीनी अधिक पाई गई।