फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Chief Minister Naib Singh Saini's public meeting today, preparations complete, 10 thousand people expected to gather

Palwal News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जनसभा आज, तैयारियां पूरी, 10 हजार लोगों के जुटने की संभावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Naib Singh Saini's public meeting today, preparations complete, 10 thousand people expected to gather
सीएम सड़क मार्ग से केएमपी होते हुए बस स्टैंड पहुंचेंगे, आमजन के लिए अलावलपुर चौक की ओर से रहेगी इंट्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को अनाज मंडी में जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जनसभा सुबह 9:30 बजे शुरू होगी और दोपहर 1 बजे तक चलेगी। उनके आगमन के मद्देनजर प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जनता के गर्मी से बचाव के लिए कूलर की व्यवस्था भी की गई है। जनसभा में लगभग 8 से 10 हजार लोगों के आने की उम्मीद है।
जनसभा के मद्देनज़र ट्रैफिक और पार्किंग की समुचित व्यवस्था की गई है। सीएम सड़क मार्ग से केएमपी होते हुए बस स्टैंड पहुंचेंगे, आमजन के लिए अलावलपुर चौक की ओर से प्रवेश रहेगा। हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का यह दौरा बहुप्रतीक्षित है। वह हर क्षेत्र के लिए बड़ी घोषणाएं करेंगे, जिससे जिले को बड़ा लाभ मिलेगा। बृहस्पतिवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने जनसभा स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया और सभी विभागों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
विज्ञापन


----------------
पार्किंग के लिए तीन जगहों को किया निर्धारित
हरियाणा रोडवेज पलवल के जीएम नवनीत कुमार को पार्किंग का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। पार्किंग के लिए तीन स्थल को निर्धारित किया गया है। बस डिपो परिसर में 30 से 40 गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा एसडी कॉलेज और आईटीआई के पास खुले मैदानों को भी पार्किंग स्थल बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
सुरक्षा के कड़े इंतजाम, रूट डायवर्जन लागू
मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं। ट्रैफिक इंचार्ज जितेंद्र कुमार ने बताया कि शहर और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक को लेकर विशेष रूट डायवर्जन लागू किया गया है ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। मुख्यमार्ग से लेकर अलावलपुर चौक तक पुलिस तैनात रहेगी। सीएम सैनी सड़क मार्ग से केएमपी होते हुए बस स्टैंड पहुंचेंगे, बस स्टैंड से रेलवे रोड तक भारी पुलिस रहेगी। आमजन के लिए अलावलपुर चौक की ओर से प्रवेश रहेगा। साथ ही बसों का भी वहीं से आवागमन होगा। रेलवे रोड की ओर गाड़ी खड़ी नहीं कर सकते हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने जानकारी दी कि कार्यक्रम के लिए जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी भी की जाएगी।
----------------
कई विशिष्ट अतिथि करेंगे मंच साझा--
कार्यक्रम में जिले भर से जनप्रतिनिधि, स्थानीय विधायक, पंचायत प्रतिनिधि और अन्य विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। मंच पर मुख्यमंत्री के साथ खेल मंत्री, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। जिले में यह दौरा न सिर्फ राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, बल्कि इससे विकास की नई दिशा मिलने की भी उम्मीद की जा रही है।

------------------
सीएम के दौरे को लेकर जिला नागरिक अस्पताल अलर्ट, सेफ हाउस की व्यवस्था पूरी
सीएण के आज के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला नागरिक अस्पताल के हीमोफीलिया वार्ड को विशेष रूप से ‘सेफ हाउस’ के रूप में तैयार किया गया है। साथ ही वेदांता अस्पताल में भी एक सेफ हाउस वार्ड तैयार किया गया है, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सक और आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था की गई है। ताकि यदि मुख्यमंत्री या किसी अन्य विशिष्ट अतिथि को स्वास्थ्य संबंधी तत्काल सेवा की आवश्यकता हो तो तुरंत उपचार किया जा सके। इसके तहत सभी चिकित्सा संसाधन और स्टाफ को अलर्ट मोड पर रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग के एसएमओ डॉ. सुरेश कुमार बुरोलिया के अनुसार, सभी चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ और आपातकालीन सेवाएं पूरी तरह अलर्ट पर हैं। साथ ही एंबुलेंस को त्वरित रिस्पांस के लिए प्रमुख स्थानों पर तैनात किया गया है।
----------------
सीएम की रैली के लिए भाजपा नेताओं ने की तैयारियां
हथीन। छह जून को पलवल में होने वाली रैली के लिए हथीन के भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूरज पांडे ने गहलब, भंगुरी, कलसाडा, भमरौला, बामनी खेड़ा, रीण्डका गांवों का दौरा किया। उन्होंने लोगों से पलवल रैली में अधिकाधिक संख्या में रैली में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि रैली के लिए भारी उत्साह बना हुआ है। उन्होंने कहा कि रैली में हथीन क्षेत्र से हजारों लोग पलवल जाएंगें। हथीन मंडल भाजपा महामंत्री हरकेश शर्मा ने बताया कि रैली के लिए बसों एवं कारों का प्रबंध किया गया है। उन्होंने बताया कि मण्डल अध्यक्ष सौरभ सिंगला, पार्षद राकेश गर्ग ,बलबीर शर्मा आदि भी सक्रिय हैं।

--------
जिले में लगाए गए 24 नाके, एसपी ने किया दौरा
एसपी वरुण सिंगला ने सीएम के दौरे से पहले आगमन स्थलों का दौरा किया। साथ ही यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर रिहर्सल के साथ सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध देखे। सुरक्षा की दृष्टि से जिला भर में 24 नाके लगाए गए हैं। असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए सिविल वर्दी में भी पुलिस बल की अलग से तैनाती की गई है। इसके अलावा दंगा निरोधक दस्ता, बम डिस्पोजल, टियर गैस स्क्वाड, वजरा वाहन की भी अलग से तैनाती की गई है। साथ ही समीक्षा बैठक ली, जिसमें एएसपी पलवल शुभम सिंह, डीएसपी मुख्यालय अनिल कुमार, डीएसपी क्राइम मनोज वर्मा, डीएसपी ट्रैफिक सुरेंद्र कुमार, डीएसपी हथीन मोहिंन्द्र सिंह, डीएसपी होडल कुलदीप सिंह एवं डीएसपी नरेंद्र खटाना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed