{"_id":"65e9f94527bed92f010fcc94","slug":"chief-minister-gave-a-wonderful-gift-of-10-development-projects-palwal-news-c-24-1-snoi1004-105107-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: मुख्यमंत्री ने दी 10 विकास परियोजनाओं की मनोहर सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: मुख्यमंत्री ने दी 10 विकास परियोजनाओं की मनोहर सौगात
विज्ञापन
- 96 करोड़ रुपये की लागत आएगी
- वीडियो क्रांफ्रेंस के माध्यम से छह परियोजनाओं का उद्घाटन, चार का हुआ शिलान्यास
- 38 करोड़ की लागत से पलवल में बनाया जाएगा रेन वाटर ड्रेनेज सिस्टम
- 30.97 करोड़ की लागत से भैंडोली में बनेगा राजकीय कॉलेज
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बृहस्पतिवार को जिले को करीब 96.13 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में वीडियो क्रांफ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री ने छह परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जबकि चार का शिलान्यास किया गया। शहर में 38.21 करोड़ की लागत से रेन वाटर ड्रेनेज सिस्टम का शिलान्यास किया गया, जिससे शहर में होने वाले जलभराव से निजात मिलेगी। इसके अलावा हसनपुर के भैंडोली में करीब 31 करोड़ की लागत से राजकीय कॉलेज बनाया जाएगा। इसके अलावा अन्य परियोजनाओं का भी शुभारंभ किया गया। जिला स्तर पर लघु सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम के चेयरमैन व होडल विधायक जगदीश नायर ने बतौर मुख्य अतिथि परियोजनाओं का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विधायक जगदीश नायर ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा के लोगों को 656 नई परियोजनाओं की सौगात दी है। पंचकूला से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 386 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया है, जबकि 270 परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ है। इन परियोजनाओं पर प्रदेश सरकार 3385 करोड़ रुपये खर्च करेगी। जिले में मुख्यमंत्री द्वारा 10 परियोजनाओं की सौगात दी गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में पलवल जिले में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए स्कूल व कॉलेजों का निर्माण किया गया है। जिले में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। जिले में पशुओं की देखभाल के लिए पशु अस्पताल बनाए जा रहे हैं। स्कूलों की चहारदीवारी का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनहित के सभी कार्य समानता के आधार पर किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन विकास कार्यों को शुरू किया गया है, वह सभी आगामी 6 महीने में पूरे किए जाएंगे। इस दौरान एडीसी ब्रह्मदीप रांगी, एसडीएम नरेंद्रा, सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, मुकेश सिंगला मुख्य रूप से मौजूद रहे।
96.13 लाख रुपये की इन परियोजनाओं की मिली सौगात
जिला उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि 38.21 करोड़ की लागत से रेन वाटर ड्रेनेज सिस्टम का शिलान्यास किया गया। इसके बनाए जाने के बाद शहर में जलभराव नहीं होगा। वहीं 30.97 लाख रुपये से गांव भैंडोली में राजकीय कॉलेज का शिलान्यास हुआ। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उटावड़-सिकरावा-भादस रोड़ के मरम्मत कार्न्की शुरूआत की। मरम्मत पर 7.12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा होडल-नूंह-पटौदी रोड की रिपेयरिंग पर 13.26 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। 5.23 करोड़ रुपये लागत से राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल धतीर का उद्घाटन किया। गांव सीहा में 35.88 लाख रुपये, गांव बेढा पट्टी में 29.91 लाख रुपये व गांव मंडकौला में 35.83 लाख रुपये की लागत से बनाए गए पशु अस्पतालों का उद्घाटन किया गया। गांव कमरावली में 1.50 हजार रुपये और सीएसआर स्कीम के तहत गांव छज्जूनगर में 20 लाख रुपये की लागत से बनाए गए प्ले स्कूल का भी उद्घाटन किया गया।