फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Check your name in the voter list by August 30.

Palwal News: 30 अगस्त तक जांचें मतदाता सूची में नाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Check your name in the voter list by August 30.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पलवल।
जिला उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने जिले के सभी पात्र मतदाताओं से प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम अनिवार्य रूप से जांचने की अपील की है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित कर दी है। 30 अगस्त तक नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन के लिए दावे एवं आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। मतदाता मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा की वेबसाइट और निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर जाकर अपना नाम और विवरण ऑनलाइन देख सकते हैं। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम सूची में नहीं है तो वह प्रपत्र-6 के माध्यम से आवेदन कर सकता है, जबकि नाम, पता या अन्य विवरण में त्रुटि होने पर प्रपत्र-8 भरकर संशोधन कराया जा सकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी मतदाता का नाम बिना सुनवाई के सूची से नहीं हटाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अंतिम मतदाता सूची 3 अक्टूबर को प्रकाशित होगी। किसी भी सहायता के लिए मतदाता हेल्पलाइन 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed