फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Cheating by the name of lottery

लाटरी में अच्छा मुनाफा देने का झांसा देकर धोखाधड़ी

Fri, 05 Jul 2019 11:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Cheating by the name of lottery
लाटरी में अच्छा मुनाफा देने का झांसा देकर धोखाधड़ी
विज्ञापन

पलवल। शहर थाना क्षेत्र में लाटरी के बहाने अच्छा मुनाफा देने की बात कहकर जालसाजों ने अध्यापक से 21 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दंपती सहित चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता मनजीत सिंह ने बताया कि पलवल के गांव बड़ोली निवासी सुनील ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अध्यापक है और खैरकलां मोहल्ला निवासी रवि छाबड़ा के साथ काफी समय से उठता-बैठता है। रवि छाबड़ा लाटरी डालने का काम करता था। आरोप है कि रवि ने पीड़ित को विश्वास दिलाकर पांच वर्ष पूर्व की समय अवधि में 21 लाख रुपये की लाटरी डालने व अच्छा मुनाफा देने की बात कहकर ले लिया। इस मामले की जानकारी रवि छबड़ा की पत्नी नेहा छाबड़ा, रोहित छाबड़ा व जवाहर नगर कैंप निवासी पवन को भी है। पीड़ित का आरोप है कि इन लोगों ने सांठगांठ कर उसके सारे रुपये हड़प लिए और वापस नहीं किए। पीड़ित ने जब रवि छाबड़ा के बारे में पता किया तो पता चला कि वह अपने मकान को बेचकर यहां से फरार हो गया और उसके साथी भी यह कहते है कि उन्हें उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed