{"_id":"659edc4cae8e72923d0df6df","slug":"cheated-of-rs-21-lakh-in-the-name-of-selling-plot-palwal-news-c-24-1-snoi1004-4181-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: प्लॉट बेचने के नाम पर की 21 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: प्लॉट बेचने के नाम पर की 21 लाख रुपये की ठगी
Wed, 10 Jan 2024 11:35 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Wed, 10 Jan 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
- रुपये लेकर नहीं कराई रजिस्ट्री, जान से मारने की धमकी भी दी
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। प्लॉट बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से 21 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपी ने दो लाख रुपये बयाने के रूप में ले लिए और उसके बाद 19 लाख रुपये रजिस्ट्री कराने से पहले ले लिया, परंतु रजिस्ट्री कराने के लिए नहीं पहुंचा। चांदहट थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एक नामजद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
चांदहट थाना प्रभारी दलबीर के अनुसार गांव चांदहट निवासी मोहन ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसने गांव निवासी राकेश से एक 262 वर्ग गज की प्लॉट का सौदा किया था। फरवरी 2023 में उसने बयाने के तौर पर दो लाख रुपये दे दिए और रसीद प्राप्त कर ली। रजिस्ट्री की तारीख 30 अप्रैल रखी गई। 30 अप्रैल को राकेश उसके पास आया और कहा कि मुझे यहीं रुपये दे दो और तहसील में जाकर दस्तावेज तैयार करवाओ। उसने गांव निवासी सतबीर, बिजन, सतबीर सिंह व बांसवा निवासी मोहन के सामने 19 लाख रुपये दे दिए और तहसील में जाकर दस्तावेज तैयार करवा लिए। राकेश के पास फोन किया तो उसने कहा कि उसे जरूरी काम लग गया है। तीन मई का टोकन लगवा लो। तीन मई को टोकन लगवाने पर उसने फिर से बहाना बना दिया और पांच मई को रजिस्ट्री कराने के लिए कहा। उसके बाद भी राकेश रजिस्ट्री कराने के लिए नहीं पहुंचा। उसके बाद रजिस्ट्री करवाने के लिए कहा तो उसने साफ इंकार कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।