फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Chaudhary Sohrab appointed Cong in-charge for Nagina Block.

Palwal News: चौधरी सोहराब खान गोरवाल बने नगीना खंड कांग्रेस प्रभारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Chaudhary Sohrab appointed Cong in-charge for Nagina Block.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नूंह। जिला कांग्रेस कमेटी नूंह के उपाध्यक्ष एवं मालब गांव के पूर्व सरपंच चौधरी सोहराब खान गोरवाल को कांग्रेस नेतृत्व ने नगीना खंड का प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जताते हुए बधाई दी। चौधरी सोहराब खान तीन दशक से अधिक समय से कांग्रेस से जुड़े हैं और पार्टी के सक्रिय एवं निष्ठावान कार्यकर्ता माने जाते हैं। पंचायती व्यवस्था में भी उनकी लंबे समय से सक्रिय भूमिका रही है। क्षेत्र की पंचायतों में आपसी विवादों को सुलझाने और सामाजिक स्तर पर लोगों को साथ लेकर चलने के लिए उनकी पहचान रही है। कांग्रेस संगठन में उन्हें पूर्व मंत्री चौधरी खुर्शीद अहमद और विधायक चौधरी आफताब अहमद का भरोसेमंद सहयोगी माना जाता है। सामाजिक स्तर पर भी उनकी अच्छी पकड़ बताई जाती है। नगीना खंड प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने पर सोहराब खान ने कहा कि वह पार्टी नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उनकी नियुक्ति पर विधायक चौधरी आफताब अहमद, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य चौधरी महताब अहमद, रुकमुद्दीन, आसिफ अली, हाशिम खान गंगवानी, जमशेद खान और चौधरी वाहिद सहित कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed