फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Chaos prevails in Hathin grain market, jobbers upset

Palwal News: हथीन अनाजमंडी में अव्यवस्थाओं का बोलबाला, आढ़ती परेशान

Sun, 02 Apr 2023 10:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Chaos prevails in Hathin grain market, jobbers upset
जगह-जगह गंदगी व कूड़ा-करकट के लगे हुए हैं ढेर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। हथीन अनाज मंडी में अव्यवस्थाओं के चलते आढ़ती काफी परेशान हैं। प्रशासनिक अधिकारियों को समस्याओं से अनेक बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन आज तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। अनाज मंडी की टूटी फूटी जर्जर सड़कों पर जगह-जगह बरसात का पानी भरा हुआ है। इसके अतिरिक्त जगह-जगह गंदगी व कूड़ा-करकट के ढेर लगे हुए हैं। अनाज मंडी के आढ़ती श्याम सुंदर गर्ग ने बताया कि मंडी की टूटी फूटी सड़क का निर्माण कराने के बजाय पेचवर्क कराकर इति श्री कर लिया जाता है। जब भी बरसात होती है तो बरसात के पानी की निकासी न होने के कारण जगह-जगह गंदा पानी इकट्ठा हो जाता है और साफ सफाई न होने के कारण जगह-जगह लगे कूड़ा करकट व गंदगी के ढेर बरसाती पानी में भीग जाने से दुर्गंध उठने लगती है। उन्होंने बताया कि मंडी की सफाई के लिए कोई सफाई कर्मचारी नहीं है, जिस कारण जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा मंडी में किसानों के गेहूं को उतरवाने के लिए भी जगह का काफी अभाव है। अनेक बार प्रशासन से जगह उपलब्ध कराने की मांग कर चुके हैं, लेकिन आज तक वैकल्पिक जगह का प्रबंध नहीं कराया गया है। जिस कारण आढ़तियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आढ़तियों की सरकार से मांग है कि मंडी में स्थाई रूप से सफाई कर्मचारी की नियुक्ति की जाए, सड़क का निर्माण कराया जाए व बरसाती पानी निकासी का उचित प्रबंध कराया जाए एवं गेहूं की आवक को देखते हुए वैकल्पिक रूप से अतिरिक्त जगह का प्रबंध सुनिश्चित किया जाए।

उल्लेखनीय है कि सरकार द्वारा एक अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू की जा चुकी है। हथीन अनाज मंडी में दो सरकारी खरीद एजेंसियों हैफेड व वेयर हाउस को गेहूं खरीद की जिम्मेदारी सौंपी गई है, लेकिन आज तक मंडी में गेहूं की खरीद शुरू नहीं हो पाई है। मौसम खराब होने के कारण किसान अपनी उपज को भीगने से बचाने के लिए हथीन अनाज मंडी में लेकर आ रहे हैं। अभी तक सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई है। इस बारे में हथीन मार्किट कमेटी के प्रशासक एवं एसडीएम लक्ष्मीनारायण ने बताया कि सभी समस्याओं का निवारण किया जाएगा।
विज्ञापन

हथीन अनाज मंडी में फडों के निकट भरा पानी, बनी हुई अव्यवस्था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed