Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Chakka jam in Palwal depot today, 10 thousand passengers will be affected

Palwal News: पलवल डिपो में चक्का जाम आज, 10 हजार यात्री होंगे प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Chakka jam in Palwal depot today, 10 thousand passengers will be affected
परिचालक पर हमले के विरोध में एकजुट हुए रोडवेज कर्मचारी, हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। हरियाणा राज्य परिवहन फतेहाबाद डिपो के परिचालक कृष्ण कुण्डू पर ड्यूटी के दौरान हुए जानलेवा हमले के घटनाक्रम ने प्रदेशभर के रोडवेज कर्मचारियों में आक्रोश फैला दिया है। हमलावरों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में आंदोलन तेज हो गया है। शुक्रवार को पूरे हरियाणा में अनिश्चितकालीन चक्का जाम का एलान किया गया है। चक्का जाम होने के कारण करीब 10 हजार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
पलवल डिपो सांझा मोर्चा की बृहस्पतिवार को हुई आपात बैठक में आंदोलन की रूपरेखा तय की गई। बैठक की अध्यक्षता गंगाराम सौरोत ने की और सत्यपाल, राजेश, मांगेराम सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। मोर्चे ने स्पष्ट किया कि यदि बृहस्पतिवार की रात 12 बजे तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तो शुक्रवार से प्रदेशभर में चक्का जाम किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार और जिला प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

पलवल डिपो के करीब 400 कर्मचारी शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन करेंगे। यह धरना प्रदर्शन अनिश्चतकालीन चलेगा।

16 जून को किया गया था हमला
गौरतलब है कि घटना 16 जून की है, जब फतेहाबाद डिपो की बस हरिद्वार से फतेहाबाद जा रही थी। हिसार बस अड्डे पर कुछ युवक सवार हुए, जिनमें से एक ने टिकट लेने से इन्कार कर दिया और परिचालक से झगड़ा किया। बाद में उसने अपने 10-15 साथियों को बुलाकर परिचालक पर हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और अग्रोहा अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले के विरोध में फतेहाबाद और टोहाना डिपो पहले ही हड़ताल पर जा चुके हैं। हिसार और सिरसा डिपो ने भी बृहस्पतिवार को कार्य बहिष्कार किया। मोर्चा नेताओं ने आरोप लगाया कि पिछले एक महीने में जीरकपुर और अन्य स्थानो पर भी रोडवेज कर्मचारियों पर हमले हुए हैं लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सांझा मोर्चा ने चेतावनी दी है कि यदि ऐसे हमलावरों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

----------------------
कोट 0000

बस परिचालकों और चालकों पर लगातार हमले की घटनाएं बढ़ रही हैं। हम सरकार से मांग करते हैं कि सभी सरकारी बसों में नोटिस लगाने चाहिए, ताकि शरारती लोगों पर लगाम लगाई जा सके। पुलिस को भी ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।- अनूप लाठर, कार्यकारी राज्य प्रधान, रोडवेज कर्मचारी यूनियन, हरियाणा


शुक्रवार को पलवल डिपो के करीब 400 कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। पलवल में पूर्ण रूप से चक्का जाम रहेगा। -गंगाराम सौरोत, सचिव, हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed