{"_id":"6436e48a962e6148dd074331","slug":"cctv-cameras-will-be-installed-in-big-villages-manohar-lal-palwal-news-c-1-1-noi1175-427775-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े गांवों में लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे : मनोहर लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े गांवों में लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे : मनोहर लाल
विज्ञापन
10 हजार से अधिक आबादी के 750 गांवों में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य भी किया जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश के बड़े गांवों में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। यह व्यवस्था जिला परिषद अथवा पंचायत से करवाई जाएगी या फिर प्रदेश सरकार इसके लिए कोई अन्य व्यवस्था करेगी, इसका फैसला जल्द लिया जाएगा। मुख्यमंत्री बुधवार को पलवल जिले के गांव धतीर में जनसंवाद कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों से संवाद कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार अंत्योदय की भावना के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं कहा था कि मैं प्रधानमंत्री नहीं बल्कि प्रधान सेवक और चौकीदार बनकर देश की सेवा करूंगा। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आज देश की करोड़ों महिलाओं को इस योजना के तहत धुएं से निजात दिलाई गई है। आज हम देश में सड़कें बनाने के साथ-साथ लोगों के जीवन को सुगम बनाने का रास्ता भी तैयार कर रहे हैं। चिराग योजना का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के तहत अगर कोई भी होनहार बच्चा प्राइवेट स्कूल में पढ़ता है तो पहली से पांचवीं तक के बच्चे को 700 रुपये, छठी से आठवीं कक्षा तक के बच्चे को 900 रुपये और 9वीं से 12वीं कक्षा तक के बच्चे को 1100 रुपये सरकार की तरफ से दिए जाएंगे।