फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   cbse

टैगोर और एसपीएस इंटरनेशनल के छात्रों ने मारी बाजी

Mon, 13 Jul 2020 07:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
cbse
टैगोर और एसपीएस इंटरनेशनल के छात्रों ने मारी बाजी
विज्ञापन

पलवल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सोमवार को 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया। मेडिकल व नॉन मेडिकल में टैगोर पब्लिक स्कूल के छात्रों ने जिला टॉप किया है, वहीं कला संकाय में एसपीएस इंटरनेशनल की दो छात्राओं अंजलि व मधुबाला ने संयुक्त रूप से 98.4 प्रतिशत अंक लेकर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
टैगोर स्कूल के छात्र शिवम सिंगला ने नॉन मेडिकल संकाय में 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मेडिकल संकाय में वंशिका ने 98 प्रतिशत अंक तथा साहिल गर्ग ने वाणिज्य संकाय में 98 प्रतिशत अंक लेकर जिले में टॉप किया है। वहीं एसपीएस इंटरनेशनल स्कूल के ही हिमांशु तेवतिया ने भी 97.6 प्रतिशत अंक लेकर नॉन मेडिकल में जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है, वहीं मेडिकल संकाय के छात्र राहुल ने 97 प्रतिशत अंक लेकर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

धर्म पब्लिक स्कूल का रिजल्ट शानदार
धर्म पब्लिक स्कूल का सीबीएसई 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। स्कूल निदेशक पवन अग्रवाल ने बताया कि मेडिकल संकाय में एकांश गुप्ता ने 96 प्रतिशत अंक लेक प्रथम स्थान, रोहित कुमार ने 94.4 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान व हर्ष कुमार ने 91 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया। नॉन मेडिकल में रुचिका प्रथम, दीशांत गोयल द्वितीय व अनुज शर्मा तृतीय रहे। वाणिज्य संकाय में खुशी गर्ग प्रथम, दिव्या खट्टर द्वितीय व रिषिका तृतीय रहीं। कला संकाय में सिद्धी प्रथम, दिव्या द्वितीय व अंजलि तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीवन ज्योति स्कूल : संगीता नंबर वन
जीवन ज्योति ग्लोबल स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। स्कूल के प्रबंधक वीरेंद्र गहलौत ने बताया कि वाणिज्य संकाय में छात्रा संगीता ने 96.6 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कोमल ने 95.8, मेडिकल संकाय में नेहा डागर ने 95 प्रतिशत, जितेंद्र शर्मा ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इनके अलावा, साहिल रावत, निकिता, मनीषा, खुशी, मनीषा, सोनिया, रेणु, शिवानी, अंशु सौरोत, आरती, मनीष कुमार, देवक सौरोत, निशांत, भारती, सदाकत अली ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। जबकि 45 छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

एसएनडी स्कूल में दिपांशी बनी टॉपर
एसएनडी स्कूल का परिणाम भी शत प्रतिशत रहा है। स्कूल की छात्रा दिपांशी डागर ने 96.6 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पुनीत कुमार, तनीषा, सुमित गर्ग, निधि, निकिता, भारत, जानवी ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। जबकि 35 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। वहीं होडल के स्पेक्ट्रम स्कूल के छात्र गौरव जैन से 93 प्रतिशत व दिशांत सौरोत ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed