फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   cash bag theft from bank

एसबीआई से दो लाख रुपये से भरा बैग चोरी

Thu, 03 Oct 2013 07:40 PM IST
पलवल
पलवल Updated Thu, 03 Oct 2013 07:40 PM IST
विज्ञापन
cash bag theft from bank

भारतीय स्टेट बैंक में पूर्व सैनिक के एरियर के दो लाख रुपये चोरी हो गए। बैंक की सीसीटीवी फुटेज खंगालने में पुलिस को रुपये चुराने वाले युवकों का हुलिया पता चल गया है।

विज्ञापन


गांव भूपगढ़ निवासी पूर्व सैनिक खजान सिंह ने सुबह 11 बजे आगरा चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से दो लाख रुपये निकालकर पासबुक और पैसे एक थैले में रख दिए।
विज्ञापन


पैसों से भरा बैग बेंच पर छोड़कर खाते की जांच के लिए बैंक स्लिप भरकर काउंटर पर लग गए। कुछ मिनट बाद जैसे ही वे बेंच की तरफ मुड़े तो रुपयों से भरा उनका बैग गायब था। उन्होंने मामले की जानकारी तुरंत बैंक प्रबंधक को दी। बैंक से सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर कइयों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज खंगाली। इसमें साफ दिखाई दिया की रुपयों से भरे बैग को लेकर दो युवक फरार हुए। वे युवक पहले से ही बैंक में मौजूद थे। बैग उठाने वाला युवक पैंट और सफेद टी-शर्ट पहने हुए है।


इकहरे जिस्म का यह युवक सीसीटीवी फुटेज पर साफ दिखाई दे रहा है। पुलिस के मुताबिक दोषी युवक को जल्द ही हिरासत में ले लिया जाएगा और चोरी गई रकम बरामद कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed