{"_id":"68b5d7212491ea3c0a0dd531","slug":"cash-and-jewelery-worth-rs-168-lakh-stolen-in-ghughera-village-palwal-news-c-24-1-gr11004-117475-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: घुघेरा गांव में 1.68 लाख रुपये के नकदी-जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: घुघेरा गांव में 1.68 लाख रुपये के नकदी-जेवरात चोरी
विज्ञापन
पलवल। घुघेरा गांव में चोरों ने एक दो मंजिला मकान को निशाना बनाते हुए 1.68 लाख रुपये की नकदी और जेवरात चुरा लिए।
पीड़ित जय नारायण अपने परिवार के साथ निचली मंजिल पर रहता है। चोर पीछे से ऊपरी मंजिल में घुसे और अलमारियों व संदूकों के ताले तोड़ दिए। सुबह पुत्रवधू ने दरवाजे खुले और सामान बिखरा देखा तो चोरी का पता चला।
चोर 50 हजार रुपये नकद, सोने की दो अंगूठियां, मंगलसूत्र, गले की चेन, नाक की लोंग और दो जोड़ी पाजेब ले गए। सूचना पर थाना प्रभारी प्रकाशचंद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।