फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Case registered for fraudulently embezzling lakhs of rupees from tax insurance

Palwal News: धोखाधड़ी कर बीमा के लाखों रुपये हड़पने के मामले में केस दर्ज

Thu, 14 Sep 2023 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
Case registered for fraudulently embezzling lakhs of rupees from tax insurance
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


होडल। कार बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी कर 8 लाख 48 हजार रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर अमानत में खयानत के नामजद आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र ने बताया कि राजीव सिंगला निवासी कुरुक्षेत्र ने जिला पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि 3 सितंबर को उसने कार डीलर कुलदीप डागर निवासी फरीदाबाद से एक हुंंडई कार वर्ना खरीदी। उस कार को कुलदीप डागर ने नरेन्द्र चौहान से खरीदा था। पीड़ित ने बताया कि कार को श्रीनगर दिल्ली में स्कूल के पास खड़ा किया था , लेकिन जब दूसरे दिन सुबह देखा तो कार वहां पर नहीं मिली। इस घटना के बाद राजीव सिंगला ने केशवपुरम थाने में गाड़ी चोरी करके रिपोर्ट दर्ज करवा दी। शिकायत में बताया कि उस कार की डील कुलदीप डागर के ऑफिस केयरडील कार बाजार पर हुई थी।

पीड़ित राजीव सिंगला ने बताया कि कार के क्लेम की 8 लाख 48 हजार रुपये की राशि नरेन्द्र चौहान के खाते में आई, लेकिन उसने इंश्योरेंस क्लेम की राशि देने से मना कर दिया और अपने दोनों मोबाइल नंबर बंद कर लिए। जब वह अपनी राशि लेने के लिए नरेन्द्र चौहान के घर पर पहुंचा तो वह घर से फरार हो गया। बाद में पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी, जिस पर मुंडकटी थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed