{"_id":"60a401258ebc3e47ea293ae8","slug":"case-filed-against-cm-in-violation-of-kovid-rules-in-hisar-palwal-news-noi582510587","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार में कोविड नियमों के उल्लंघन में सीएम के खिलाफ हो केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में कोविड नियमों के उल्लंघन में सीएम के खिलाफ हो केस दर्ज
विज्ञापन
पलवल। हरियाणा के पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता करण सिंह दलाल ने हिसार में कोविड अस्पताल के उदघाटन समारोह में नियमों का उल्लंघन करने तथा किसानों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को राज्यपाल के नाम पर अतिरिक्त उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुख्यमंत्री के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की गई। दलाल ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा सरकार कोरोना महामारी के नियमों के खिलाफ जाने वाले लोगों के खिलाफ तो मुकदमे दर्ज कर रही है और खुद नियमों का उल्लंघन कर रही है। हिसार में भी 16 मई को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कोविड अस्पताल के उदघाटन समारोह में नियमों का उल्लंघन किया। धारा 144 का उल्लंघन करने पर मुख्यमंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए। इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस नेता कंवर राजेश सिंह व श्रीकृष्ण शर्मा व निखिल शर्मा मौजूद थे।
दलाल ने कहा कि पलवल जिले में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से फेल हैं। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग कोरोना मरीजों की संख्या के आंकड़ों को छिपा रहा है। जिले में हर दिन गांवों में मौतें हो रही हैं, जबकि प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग एक या दो ही मौत दिखा रहा है। लोगों में भय बना हुआ है। निजी अस्पताल जमकर सरकार के इशारे पर गरीबों को लूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही सरकार के आंकड़ों को गलत साबित करते हुए जिले में कोरोना से मरने वालों के तथा कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या को सार्वजनिक करेंगे। उन्होंने कहा कि आज लोगों को न आक्सीजन मिल रही है और न ही जांच ठीक से हो रही है। अस्पतालों में दवाएं नहीं है। रेडमेसिवर इंजेक्शनों के साथ-साथ ब्लैक फंगस के इंजेक्शनों की कालाबाजारी हो रही है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी और नेता राहुल गांधी के मार्गदर्शन मे कांग्रेस पार्टी किसानों के हित की लड़ाई लड़ रही है।