{"_id":"64b96b8e659ead2efa04d858","slug":"car-crushed-bike-rider-uncle-nephew-injured-palwal-news-c-24-1-snoi1004-1272-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: कार ने बाइक सवार चाचा को कुचला, भतीजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: कार ने बाइक सवार चाचा को कुचला, भतीजा घायल
विज्ञापन
- टक्कर मारकर ऊपर से कार गुजारता हुआ फरार हो गया आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। अलीगढ़ रोड पर गावं चांदहट के समीप गाड़ी ने बाइक सवार चाचा को कुचल दिया, जबकि भतीजा साइड में गिर गया। हादसे में चाचा की मौत हो गई और भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गए। चादंहट थाना पुलिस ने घायल भतीजे की शिकायत पर कार के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी पुलिस कार चालक की पहचान नहीं कर पाई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
चांदहट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कैलाश भड़ाना के अनुसार गांव सुल्तानपुर निवासी पंकज ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपने चाचा सतपाल के साथ बाइक पर सवार होकर अपने घर से पलवल जा रहे थे। चांदहट थाने के समीप तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह तो साइड में जा गिरा, जबकि उसके चाचा सड़क पर गिर गए। सड़क पर गिरे उनके चाचा सतपाल को कुचलते हुए कार चालक मौके से फरार हो गया। नजदीक पुलिस थाना होने के कारण तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गई और वह गंभीर रूप से घायल अपने चाचा को लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचा, जहां से उनकी हालत नाजुक देखते हुए दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान उनके चाचा सतपाल की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि कार नंबर के आधार पर आरोपी चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
-