फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Car collides with auto, bloody conflict between two groups, 15 youth injured

Palwal News: ऑटो से भिड़ी कार तो दो गुटों में खूनी संघर्ष, 15 युवक घायल

Wed, 27 Sep 2023 07:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 07:58 PM IST
विज्ञापन
Car collides with auto, bloody conflict between two groups, 15 youth injured
- मामूली कहासुनी पर कार व ऑटो चालक ने बुलाए युवक, दोनों गुटों में जमकर चले लाठी-डंडे
विज्ञापन

- अस्पताल में झगड़े की आशंका होने पर किया पुलिस बल तैनात


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। सड़क पर चलते समय कार व ऑटो सवार युवकों में हुई मामूली कहासुनी को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। कार से ऑटो भिड़ने पर कहासुनी हुई थी। इस दौरान हुए झगड़े में दोनों गुटों की तरफ से जमकर लाठी-डंडे लगे। झगड़े में करीब 15 युवक घायल हो गए। झगड़े के दौरान रोड जाम हो गई और भारी भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। अस्पताल में भी दोनों तरफ से लोग एकत्रित हो गए। झगड़े की आशंका के चलते में भी पुलिस तैनात कर दी गई। पुलिस के अनुसार अभी तक मामले में कोई शिकायत नहीं दी गई है।
जानकारी के अनुसार गोरिल्ला मोहल्ला निवासी सुनील बुधवार सुबह अपने भतीजों को कार से स्कूल छोड़ने जा रहा था। मीनार गेट से बस स्टैंड सड़क पर एक ऑटो चालक से उसकी कार टच हो गई। सुनील ने गांव लावा निवासी ऑटो चालक को राजकुमार को ठीक तरह वाहन चलाने के लिए कहा तो वह भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर ऑटो से चार-पांच युवक हाथों में डंडा लेकर उतरे और उसे कार से बाहर खींचकर पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान कार चालक ने अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद लोगों पक्षों में जमकर लाठी-डंडा चले। झगड़े में दोनों पक्षों के युवा गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। घायलों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया। झगड़े में गोरिल्ला मोहल्ला निवासी कार चालक सुनील व उसके साथी अनिल, मुकेश, तरुण व हार्दिक तथा वहीं दूसरी तरफ से गांव लालवा निवासी ऑटो चालक राजकुमार व उसके साथी इंद्रपाल, प्रवीण, विजयपाल, लोकेश, योगेश, विवेक सहित अन्य घायल हुए हैं। कुछ युवकों को मामूली चोटें भी आईं। सूचना मिलने पर गोरिल्ला मोहल्ला व लालवा से काफी लोग अस्पताल पहुंच गए और कहासुनी करने लगे। इस दौरान पुलिस बल तैनात किया गया और लोगों को समझाकर वापस भेजा गया है।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी तेजपाल के अनुसार उन्हें बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे सूचना मिली थी कि बस स्टैंड चौक के समीप दो पक्षों में झगड़ा हो गया है। वह तुंरत मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू किया। अभी मामले में किसी भी पक्ष की तरफ से शिकायत नहीं मिली है। दोनों पक्षों में आपसी राजीनामे की बात चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed