{"_id":"5f8347ca8ebc3e9bb15ef016","slug":"car-collided-with-standing-truck-father-and-son-died-palwal-news-noi5418641161","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक से टकराई कार, पिता-पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रक से टकराई कार, पिता-पुत्र की मौत
विज्ञापन

पलवल। कोकिला वन स्थित शनिदेव मंदिर की परिक्रमा करने जा रहे परिवार की आई-10 कार केएमपी एक्सप्रेसवे पर बीच सड़क लापरवाही से छोड़े गए ट्रक से टकरा गई। हादसे में दिल्ली के उत्तम नगर में रामा पार्क रोड स्थित जी-36 निवासी पिता-पुत्र की हो गई, जबकि मां-बेटी गंभीर घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा शनिवार देर शाम हुआ। सदर थाना पुलिस ने घायल महिला की शिकायत पर ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को शव परिजनों को सौंप दिए गए।
सदर थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर अनिल कुमार के अनुसार, रिपोर्ट में रेखा सेठी ने बताया है कि वे पति विनोद सेठी (52), बेटे मनोज सेठी (26) और बेटी मेघा (24) के साथ कार में मथुरा स्थित कोकिला वन शनिदेव मंदिर की परिक्रमा के लिए जा रही थी। कार मनोज चला रहा था। शनिवार देर सायं केएमपी एक्सप्रेसवे पर गांव महेशपुर के समीप एक ट्रक बिना किसी संकेत के सड़क के बीचो-बीच लखड़ा था। उनकी कार इस खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में उनके पति विनोद और बेटे मनोज की मौत हो गई, जबकि वे और बेटी मेघा घायल हुईं। मेघा को गंभीर घायल में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक में न तो रिफलेक्टर लगे थे और न ही कोई इंडीकेटर जल रहा था। यहां तक कि वाहन खड़ा करने के दौरान लगाए जाने वाले अवरोधक भी नहीं थे।
मामले की सूचना पर पुलिस घायलों को अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने बाप-बेटे को मृत घोषित कर दिया। उधर, हादसे के बाद ट्रक चालक पुलिस के हाथ नहीं आया है। पुलिस ने ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।