{"_id":"5f47ebd58ebc3e62035cfb4e","slug":"cantor-collided-with-trolly-standing-on-road-driver-killed-palwal-news-noi5323738137","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर खड़े ट्राले से टकराया कैंटर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर खड़े ट्राले से टकराया कैंटर, चालक की मौत
विज्ञापन

पलवल। गांव बघोला के समीप सड़क पर खड़े एक ट्राले को पीछे से कैंटर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कैंटर सवार 20 वर्षीय चालक की मौत हो गई, जबकि 30 वर्षीय परिचालक गंभीर रूप से घायल है। गदपुरी थाना पुलिस ने घायल परिचालक की शिकायत पर ट्राले को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जांच अधिकारी दिनेश कुमार के अनुसार गांव सगमा जिला समस्तीपुर बिहार निवासी वरुण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक ट्रांसपोर्टर के यहां परिचालक पद पर कार्यरत है। वह मधुबन जिला समस्तीपुर बिहार निवासी 20 वर्षीय चालक दीपक के साथ बुधवार को दिल्ली से परचून का सामान छोड़ने कोसीकलां जा रहा था। जैसे वह गांव बघोला के समीप पहुंचे तो उनका कैंटर सड़क पर खड़े ट्राले से जा टकराया। इस हादसे में दीपक की मौत हो गई। जबकि वरुण गंभीर रूप से घायल हो गया। वरुण के अनुसार ट्राला चालक ने लापरवाह तरीके से अपना वाहन सड़क पर खड़ा किया हुआ था। ट्राले पर पीछे कोई रिफ्लेक्टर नहीं लगा था। पार्किंग लाइट भी बंद थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर बृहस्पतिवार दोपहर परिजनों को सौंप दिया।