{"_id":"678be6643eba894edd042f8d","slug":"canter-filled-with-16-camels-caught-two-accused-arrested-palwal-news-c-1-1-noi1188-2533808-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: 16 ऊंटों से भरा केंटर पकड़ा, दो आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: 16 ऊंटों से भरा केंटर पकड़ा, दो आरोपी काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरक्षा दल के सदस्यों ने ऊंटों को काटने के लिए बिहार ले जा रहे कैंटर को काबू कर पुलिस को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। नूंह-होडल सड़क मार्ग पर गांव सौन्दहद के निकट गोरक्षा दल के सदस्यों ने शनिवार को अवैध रूप से 16 ऊंटों की तस्करी कर रहे एक कैंटर को काबू कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने ऊंटों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को काबू किया है। पशु तस्कर इन ऊंटों को राजस्थान के बीकानेर से भरकर बिहार के बाबूगढ़ काटने के लिए ले जा रहे थे।
शनिवार को गोरक्षा दल के सदस्यों को सूचना मिली कि कुछ तस्कर ऊंटों को राजस्थान से बिहार काटने के लिए ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही सदस्य मौके पर पहुंच गए केंटर को काबू कर मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच केंटर कब्जे में लेकर ऊंटों को नीचे उतारा तो कुछ ऊंटों की नाक से खून बह रहा था और कुछ गंभीर अवस्था में पाए थे। जानकारी के अनुसार, पशु तस्कर इन ऊंटों को राजस्थान के बीकानेर से भरकर बिहार के बाबूगढ़ ले जा रहे थे।
गोरक्षा दल के जिला प्रमुख सोनू ने बताया कि सूचना के आधार पर गांव सौन्दहद के निकट टोल टैक्स पर ऊंटों से कैंटर वाहन को काबू किया गया। तस्करों ने ऊंटों से भरे वाहन को तिरपाल से ढका हुआ था। उन्होंने बताया कि ऊंटों को राजस्थान से बाहर नहीं ले जाया जा सकता है। गोरक्षा दल के सदस्यों ने मुंडकटी थाना प्रभारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि गो तस्करों पर कार्रवाई करने की बजाय पुलिस उन पर झूठा केस दर्ज करने की धमकी दे रही है। थाना प्रभारी के इस व्यवहार को लेकर गोरखा दल व हिंदू संगठनों में रोष व्याप्त है। वहीं, डीएसपी कुलदीप सिंह ने बताया पुलिस जांच में जुटी है। जांच के बाद ही केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
फोटो कैप्सन- होडल में गोरक्षा दल के सदस्यों ने अवैध रूप से ले जा रहे ऊंट किए बरामद