फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Canter collided with tourist bus parked on the highway

Palwal: हाईवे पर खड़ी टूरिस्ट बस में केंटर ने मारी टक्कर, दो की मौत, 10 घायल, मथुरा जा रहे थे श्रद्धालु

Sun, 02 Jul 2023 05:17 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 02 Jul 2023 05:17 PM IST
सार

मथुरा-वृंदावन दर्शन करने के लिए जा रही श्रद्धालुओं की नेशनल हाईवे-19 पर खड़ी बस में आईसर केंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार एक महिला सहित दो की मौत हो गई, जबकि दस से अधिक घायल हो गए।

विज्ञापन
Canter collided with tourist bus parked on the highway
हादसे में युवक की मौके पर मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली से मथुरा-वृंदावन दर्शन करने के लिए जा रही श्रद्धालुओं की नेशनल हाईवे-19 पर खड़ी बस में आईसर केंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार एक महिला सहित दो की मौत हो गई, जबकि दस से अधिक घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें उपचार के लिए हॉयर सेंटर भेज दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार, दिल्ली से एक टूरिस्ट बस सवारी लेकर मथुरा-वृंदावन घुमने के लिए जा रहे थे। शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे बस चालक ने बस को नेशनल हाईवे-19 पर तुमसरा गांव के निकट चाय पीने के लिए रोक दिया और हाईवे के किनारे खड़ी कर दी। इसी दौरान दिल्ली की तरफ से एक केंटर तेज गति से आया और बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बस हाईवे की साईड़ में गड्ढ़ों में चली गई, जबकि केंटर भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन

 


दुर्घटना होते ही बस में बैठी सवारियों में चीख-पुकार मच गई, सवारियों की चीख-पुकार सुनकर होटल के कर्मचारी व अन्य लोगों ने बस में सवार लोगों को बाहर निकाला। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मुंडकटी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। बस में सवार घायलों को तुरंत एंबुलेंस व अन्य निजी वाहनों से जिला नागरिक अस्पताल पहुंचा दिया जहां से कुछ की गंभीर हालत को देखते हुए हॉयर सेंटर के लिए रेफर कर दिया तो कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी। जबकि बस में सवार एक महिला व एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिनके शवों को पोस्टमार्टम के बाद रविवार को उनके परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

टूरिस्ट बस दिल्ली से मथुरा-वृदावन घुमने के लिए सवारी लेकर जा रही थी। बस में सवार शिव विहार दिल्ली निवासी 30 वर्षीय रवि व माया कुंड ऋषिकेश (उत्तराखंड) निवासी 38 वर्षीय अर्चना शर्मा की दुर्घटना में लगी चोटों के कारण मौत हो गई। जबकि बस में सवार लोनी गाजियाबा (यूपी) निवासी 22 वर्षीय कोमल पुत्री यशपला, 45 वर्षीय उमलेश पत्नी यशपाल, ग्वालियर निवासी 24 वर्षीय आशीष, 52 वर्षीय राम नरेश, ऋषिकेश (उत्तराखंड) निवासी 14 वर्षीय कृष्णा पुत्री रवित, दस वर्षीय परी पुत्री राजेश सहित अन्य शामिल है। घायलों में से कोमल व उमलेश की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हॉयर सेंटर दिल्ली के लिए रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed