फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Candidates active to contest for the post of chairman, struggle to get ticket from BJP and Congress begins

चेयरमैन पद पर चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार सक्रिय, भाजपा और कांग्रेस से टिकट पाने के लिए जद्दोजहद शुरू

Tue, 24 May 2022 10:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Candidates active to contest for the post of chairman, struggle to get ticket from BJP and Congress begins
नगर परिषद कार्यालय पलवल - फोटो : Palwal
पलवल। नगर परिषद चुनाव की घोषणा होने के साथ ही पलवल में चेयरमैन पद पर चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार भी सक्रिय हो गए हैं। ऐसे उम्मीदवारों ने विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से संपर्क करना शुरू कर दिया है। चेयरमैन पद पर चुनाव लड़ने के लिए भाजपा में सर्वाधिक उम्मीदवार नजर आ रहे हैं। कांग्रेस की टिकट पर चेयरमैन का चुनाव लड़ने वालों की संख्या अभी कम नजर आ रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) से पलवल में अभी तो चेयरमैन का चुनाव लड़ने की इच्छुक एक ही उम्मीदवार ज्यादा नजर आ रही है।
विज्ञापन

हरियाणा में इस बार नगर परिषद चेयरमैन का चुनाव जनता करेगी। पहले पार्षद चेयरमैन चुनते थे, लेकिन इस बार सरकार ने नियमों में बदलाव करते हुए चेयरमैन का चुनाव सीधा कराने का निर्णय लिया। पहली बार हो रहे सीधे चेयरमैन पद पर चुनाव के लिए पलवल नगर परिषद का चेयरमैन पद इस बार अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। सीट आरक्षित होने के बाद से ही जिले में करीब एक दर्जन से अधिक उम्मीदवार सक्रिय हैं। हालांकि, कुछ उम्मीदवार ड्रॉ निकलने के बाद से ही सक्रिय हैं, जबकि कुछ व्यक्ति गुपचुप तरीके से केवल पोस्टर व सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर नेताओं से संपर्क साधने में लगे हैं। अब चुनाव की घोषण होने के साथ ही एकाएक बाहर निकल आए हैं।
विज्ञापन

इन लोगों ने की भाजपा से टिकट की दावेदारी
भाजपा से चुनाव लड़ने के लिए करीब एक दर्जन उम्मीदवार इच्छुक है। इनमें नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन नेत्रपाल सिंह, जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष आशावती, संजय वाल्मीकि, डॉ. यशपाल, रवि माहौर, पूर्व पार्षद सुरेश माहौर, पूर्व विधायक रामरतन के पुत्र हरेंद्र सिंह, कमरावली के पूर्व सरपंच यशपाल, जिला पार्षद बिंदु ढकोलिया के अलावा भी तीन से चार लोग और शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस से टिकट के लिए लगा रहे जोर
कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों की संख्या अभी कम है। क्योंकि, पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता करण सिंह दलाल ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं तथा न ही कांग्रेस की तरफ से यह निर्णय हुआ है कि चुनाव टिकट पर लड़ा जाएगा या नहीं। इस कारण इच्छुक उम्मीदवार कम है। फिर भी चेयरमैन का चुनाव लड़ने के इच्छुक पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल से आशीर्वाद ले रहे हैं। इनमें धीरज सिंह, सतीश मंढोतिया, शिव कुमार वाल्मीकि, वीर सरपंच, जोगेंद्र बाल्मीकि सहित करीब आधा दर्जन और इच्छुक उम्मीदवार हैं।
आप से केवल एक ही उम्मीदवार
पलवल नगर परिषद के चेयरमैन पद पर आम आदमी पार्टी से एक ही उम्मीदवार नजर आ रही है, जो वितरण निगम के अधीक्षक अभियंता मदन लाल रोहिला की पत्नी डॉ. नवीन रोहिला हैं। इसके अलावा एक-दो इच्छुक उम्मीदवार और हैं। लेकिन, वे सक्रिय नजर नहीं आ रहे हैं। वैसे आप नेता भाजपा व कांग्रेस से चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों को भी वहां से टिकट न मिलने पर आप में आने के लिए निमंत्रण दे रहे हैं।

भाजपा और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों के बीच होगा मुकाबला
नगर परिषद चेयरमैन पद पर मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच होगा। यदि कांग्रेस ने सिंबल पर चुनाव नहीं भी लड़ाया तो भी मुकाबला भाजपा उम्मीदवार व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल समर्थित उम्मीदवार के बीच होगा। हालांकि, आप प्रत्याशी चुनाव को त्रिकोणीय बना सकता है। फिर भी लोग मुकाबला भाजपा व कांग्रेस के बीच मान रहे हैं। पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने भी उन इच्छुक उम्मीदवारों की सूची बनवानी शुरू कर दी है, जो उनके आशीर्वाद से चुनाव लड़ना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed