फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Camp to address the problems of pensioners

Palwal News: पेंशनर्स की समस्याओं को लेकर शिविर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Camp to address the problems of pensioners
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला खजाना कार्यालय, नूंह में पेंशनर्स एवं फैमिली पेंशनर्स की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विशेष शिकायत निवारण शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। उपायुक्त अखिल पिलानी के निर्देश पर शिविर में पेंशन से जुड़े मामलों के साथ व्यापक कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा (सीसीएचएफ) योजना की जानकारी भी दी जा रही है। जिला खजाना अधिकारी संदीप चौधरी ने बताया कि शिविर में पेंशन भुगतान, पारिवारिक पेंशन, दस्तावेज, बैंक संबंधी समस्याओं सहित अन्य शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान किया जा रहा है। बुजुर्ग और दिव्यांग पेंशनर्स को विशेष सहायता दी जा रही है। पात्र पेंशनर्स एवं उनके आश्रितों को सीसीएचएफ कार्ड बनवाने की प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी जा रही है। हरी सिंह, सुभाष चंद, हेतराम, प्रितिम, सुभान और चाव खान सहित अन्य पेंशनर्स को योजना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed