{"_id":"624dd2763ef324788477e229","slug":"came-to-throw-copying-reached-the-police-station-strictness-was-seen-at-the-examination-centers-policemen-detained-50-people-palwal-news-noi6414219159","type":"story","status":"publish","title_hn":"आए थे नकल फेंकने, पहुंच गए थाने, परीक्षा केंद्रों पर दिखी सख्ती, पुलिसकर्मियों ने 50 लोगों को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आए थे नकल फेंकने, पहुंच गए थाने, परीक्षा केंद्रों पर दिखी सख्ती, पुलिसकर्मियों ने 50 लोगों को हिरासत में लिया
विज्ञापन
नकल फेंकने वाले को पकड़कर थाने ले जाता पुलिस कर्मी
- फोटो : Palwal
पलवल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में सोमवार को अलावलपुर में एक पुलिस कर्मी की पिटाई के बाद बुधवार को 10वीं कक्षा के हिंदी पेपर में पुलिस ने सख्त रवैया दिखाया। पेपर में बाहर से नकल फेंकने वालों पर पूरी तरह से अंकुश लगा दिया। पेपर के दौरान पुलिस द्वारा की गई सख्ती के कारण कोई भी व्यक्ति परीक्षा केंद्र के पास पहुंचकर नकल नहीं फेंक पाया। जो भी नकल फेंकने के लिए केंद्र पर पहुंचा तो पुलिस ने उसे दबोच लिया तथा गाड़ियों में बैठाकर थानों में भिजवा दिया। परीक्षा केंद्रों पर की गई कार्रवाई के बाद नकल फेंकने वालों में पुलिस का खौफ साफ दिखाई दिया। हालांकि, परीक्षा केंद्रों के अंदर खूब नकल चली। बोर्ड के उड़नदस्तों ने नकल करते हुए 43 विद्यार्थियों को पकड़कर उनके खिलाफ केस बना दिए।
दोपहर 12.30 बजे हिंदी का पेपर शुरू हुआ तो नकल फेंकने वाले रोजाना की तरह परीक्षा केंद्रों के आसपास सक्रिय हो गए। जैसे ही नकल फेंकने वालों ने दीवारों और छतों पर चढ़ने का प्रयास किया तो पुलिसकर्मियों ने उन पर सख्ती बरतते हुए डंडे बरसाने शुरू कर दिए। परीक्षा केंद्रों के आसपास पुलिस ने नकल फेंकने वालों को भगा भगाकर पीटना शुरू कर दिया। जो भी नकल फेंकने वाला हत्थे चढ़ा, पुलिस ने उसकी जमकर धुनाई की तथा बाद में उसे गाड़ी में बैठाकर पुलिस थाने भिजवा दिया। हालांकि, विभिन्न परीक्षा केंद्रों से पकड़े गए करीब 50 लोगों को देर शाम तक उनके परिजनों द्वारा माफी मांगने के बाद छोड़ दिया गया। वहीं अलावलपुर गांव स्थित परीक्षा केंद्र पर ज्यादा सख्ती की घी, क्योंकि वहीं पर सोमवार को एक पुलिसकर्मी पर नकल फेंकने वालों द्वारा मारपीट कर वर्दी फाड़ी गई थी।
शरारती तत्त्वों को गिरफ्तार करने के थे आदेश
जिले में बुधवार को 10वीं का पेपर 22 केंद्रों पर हुआ। इस दौरान प्रशासन द्वारा धारा 144 लागू थी। इसके अलावा आसपास स्थित फोटो स्टेट की दुकानें भी बंद करा दी गई थी। इन सभी केंद्रों पर अन्य दिनों के मुकाबले ज्यादा सख्ती बरती गई। पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने सुबह ही पुलिस अधिकारियों को नकल फेंकने वालों से सख्ती से निपटने तथा गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
पुलिस यदि पहले ही नकल फेंकने वालों पर सख्ती कर देती तो अन्य पेपरों में परेशानी नहीं होती। बुधवार को नकल फेंकने वाले नहीं थे तो पेपर अच्छी तरह शांति से हुआ। पेपर भी अच्छा हुआ।
- कोमल, छात्रा
-------
पिछले दिनों पेपरों में नकल फेंकने वालों से काफी परेशानी हो रही थी। पेपर देते वक्त अव्यवस्था रहती थी, लेकिन पुलिस की सख्ती से केंद्र पर नकल नहीं डाली गई तो पेपर करने में अच्छा लगा और पेपर भी अच्छा हुआ। रोजाना ऐसे ही सख्ती करनी चाहिए।
- पूजा छात्रा
------
जिले में बुधवार को हुए 10वीं के हिंदी पेपर में 43 छात्रों को नकल करते हुए पकड़ा गया। इनके खिलाफ केस बनाए गए हैं। बाहर से नकल फेंकने वालों पर पूरी तरह से सख्ती की गई। एक भी केंद्र पर बाहर से अव्यवस्था नहीं होने दी गई। - अशोक बघेल, जिला शिक्षा अधिकारी पलवल