फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Came out on bail and set up a fast food shop, was beaten to death

पलवल: जमानत से बाहर आकर लगाई थी फास्ट फूड की दुकान, पीट-पीटकर हत्या

Mon, 20 Feb 2023 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Feb 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Came out on bail and set up a fast food shop, was beaten to death
- हत्या के मामले में जमानत पर बाहर आकर लगाई थी की दुकान
विज्ञापन

- मामले में आठ नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तीन गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। गुप्ता गंज बाजार में फास्ट फूड की दुकान लगाने वाले एक 25 वर्षीय युवक को रविवार रात लाठी-डंडों व ईंट-पत्थर से पीट-पीटकर मार डाला। आरोपी भी फास्ट फूड का काम करते हैं। झगड़े का सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमें मृतक भी चाकू से वार करता दिखाई दे रहा है, जिससे आरोपी पक्ष के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है। मृतक वर्ष 2018 में हुई हत्या के एक मामले में दो माह पहले ही जमानत पर आया था, उसके बाद उसने दुकान खोल ली थी। शहर थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर आठ नामजद सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रेणू शेखावत के अनुसार गुप्ता गंज बाजार निवासी तरुण ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसका भाई अशोक करीब दो माह पहले जमानत पर जेल से बाहर आया था। जेल से आकर उसने चाइनीज फास्ट फूड की दुकान लगाई और जिससे परिवार का गुजर बसर चल रहा था। उसकी दुकान से कुछ दूरी पर ही पवन व दीपक भी चाइनीज फूड की दुकान लगाते हैं। अशोक की दुकान लगाने से दोनों उससे रंजिश रखते थे। रविवार रात करीब 10 बजे वह अपने घर पर सोया हुआ था। भाई अशोक उससे कहकर गया कि वह पांच मिनट में बाजार होकर आ रहा है। काफी देर तक इंतजार करने के बाद अशोक वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद ही उसके भाई चिंटू के फोन पर सूचना मिली कि उसके भाई पर हमला हुआ है। सूचना पाकर वह मौके पर गए तो देखा कि उनका भाई घायल अवस्था में पड़ा हुआ है और गुप्ता गंज बाजार के ही रहने वाले पवन, दीपक, सोनू, थापा उर्फ मुकेश, बृजेश उर्फ चूहा, संदीप, राहुल, अमन सहित अन्य कई लोग उसके भाई पर धारदार हथियार, ईट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला कर रहे थे। उसने शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। वह अपने भाई को लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

--------
हत्या के आरोप में जेल गया था मृतक अशोक
जानकारी के अनुसार वर्ष 2018 में मृतक अशोक पर इंद्रपुरी मोहल्ला निवासी केशव की हत्या का आरोप लगा था। शिकायत के अनुसार अशोक ने शिवम, कुणाल, सुशांत के साथ मिलकर आपकी झगड़े के चलते सैलून पर काम करने वाले केशव की हत्या कर दी थी। आरोप था कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर केशव की हत्या कर शव को क्षत-विक्षत कर दयानंद स्कूल के समीप फेंक दिया था। इस मामले में अशोक 2018 से ही जेल में बंद था। अभी दो-तीन माह पहले ही वह जमानत पर बाहर आया था। उसके बाद यह दुकान खोली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
सीसीटीवी फुटेज में एक-दूसरे पर वार करते दिखाई दे रहे
गुप्ता गंज बाजार में हुए झगड़े के दौरान की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। झगड़े में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर वार करते दिखाई दे रहे हैं। मृतक अशोक के हाथ में चाकू है और एक व्यक्ति पर वार करता दिख रहा है। उसके बाद अन्य युवक अशोक पर वार करते हैं, जिससे वह घायल होकर नीचे गिर जाता है। वह नीचे गिरे हुए अशोक पर निरंतर वार करते नजर आ रहे हैं।

----
शहर थाना प्रभारी रेणू शेखावत ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर आठ नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी सोनू, मुकेश उर्फ थापा व अमन को गिरफ्तार कर लिया है। झगड़े में घायल आरोपी पवन व दीपक का अस्पताल में उपचार चल रहा है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed