{"_id":"6a68f346169ce2b97d030e08","slug":"call-for-tree-plantation-on-world-nature-conservation-day-palwal-news-c-24-1-pal1005-126437-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर पौधारोपण का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर पौधारोपण का आह्वान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि प्रकृति मानव जीवन की आधारशिला है और पर्यावरण संरक्षण वर्तमान के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए भी आवश्यक है। उपायुक्त ने कहा कि मानसून का मौसम पौधारोपण के लिए सबसे अनुकूल समय है। ऐसे में सरकारी विभाग, शैक्षणिक संस्थान, पंचायतें, सामाजिक संगठन और आम नागरिक पौधारोपण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़ते हुए प्रत्येक नागरिक से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का आग्रह किया। डॉ. छिल्लर ने बताया कि जिला वन विभाग की नर्सरियों से नागरिकों और संस्थानों को नि:शुल्क पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने सभी से इनका लाभ उठाकर जिले को अधिक हरा-भरा बनाने का आह्वान किया।