{"_id":"611bdae18ebc3e42b7617e85","slug":"buses-will-start-operating-from-hathin-soon-palwal-news-noi5996318156","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथीन से जल्द शुरू होगा बसों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथीन से जल्द शुरू होगा बसों का संचालन
विज्ञापन
हथीन बस अड्डा
- फोटो : Palwal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमदेव आर्य
हथीन। पिछले 12 वर्षों से परिवहन सेवाओं की बाट देख रहे उपमंडल के लोगों को जल्द ही परिवहन सेवाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। क्योंकि, परिवहन विभाग जल्द ही हथीन में खंडहर पड़े बस अड्डा भवन का जीर्णोद्धार कर बसों का परिचालन शुरू करने वाला है। इसके लिए परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने अधिकारियों को हथीन बस अड्डा के जीर्णोद्धार के लिए सारी प्रक्रियाएं पूरी करने के आदेश दे दिए हैं। विधायक प्रवीण डागर ने क्षेत्र के लोगों को बेहतर परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने की मांग परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के समक्ष उठाई थी। इनके अलावा सीएम विंडो एमिनेट सूरज पांडेय और भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जय सिंह चौहान ने भी परिवहन मंत्री से बस अड्डा को चालू कराने की मांग की थी।
बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हथीन में वर्ष 2010 में बस अड्डा का निर्माण करवाया था। 2014 में बस अड्डा बनकर तैयार हो गया था, लेकिन अब तक बसों का संचालन शुरू नहीं हो पाया। यहां तक कि बस अड्डा भवन भी खंडहर हो गया और परिसर वाहनों की पार्किंग बन गई। इसके अलावा लोग यहां पर जुआ भी खेलते हैं तथा शाम होते ही शराबियों का अड्डा बन जाता है। लोग इस बस अड्डे से बसों का संचालन शुरू करने की मांग काफी लंबे समय से करते आ रहे हैं। संवाद
परिवहन मंत्री से बसें शुरू कराने की मांग की है। इस पर उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द बसों का संचालन हथीन से शुरू करा दिया जाएगा। लोगों को जल्द ही परिवहन सेवाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
प्रवीण डागर, विधायक हथीन
------
परिवहन विभाग के बेड़े में जल्द नई 800 बसों को शामिल किया जा रहा है। इनमें से कुछ बसें पलवल जिले को भी दी जाएंगी। हथीन बस अड्डे से भी बसों का संचालन किया जाएगा। जल्द ही बस अड्डे का जीर्णोद्धार करवाकर वहां स्टाफ नियुक्त किया जाएगा।
- मूलचंद शर्मा, परिवहन मंत्री हरियाणा