{"_id":"65b6855252a36fb01b0f1956","slug":"bullets-were-fired-with-the-intention-of-killing-they-were-beaten-fiercely-palwal-news-c-24-1-snoi1004-104426-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: जान से मारने की नीयत से चलाई गोलियां, जमकर मारपीट की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: जान से मारने की नीयत से चलाई गोलियां, जमकर मारपीट की
विज्ञापन
- एक नामजद सहित छह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। गाड़ियों में सवार होकर आए युवकों ने घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की और जमकर मारा-पीटा। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कैंप थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एक नामजद सहित छह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
कैंप थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण के अनुसार प्रकाश विहार कॉलोनी निवासी गौरव तेवतिया ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपने घर पर मौजूद था और उसका दोस्त भानु यादव भी उसके घर पर आया हुआ था। जब दोनों आपस में बातचीत कर रहे थे, उसी दौरान यूपी के जिला मुज्जफरनगर स्थित बरला गांव निवासी सौरव त्यागी अपने छह साथियों के साथ दो गाड़ियों में उसके घर पहुंचा। आरोपियों ने जबरन उनके घर के अंदर घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि सौरव त्यागी व उसके अन्य साथी हाथों में देसी कट्टा व धारदार हथियार लिए हुए थे। आरोपियों ने घर में घुसकर उसके सामान को इधर-उधर फेंक दिया। उसके साथ लात घूसों से मारपीट करते हुए घर के बाहर गली में ले गए। गली में ले जाकर आरोपियों ने उसे जान से मारने की नीयत से दो गोली चलाई, लेकिन उसने नीचे झुककर अपनी जान बचाई। आरोपियों ने उसके साथी भानू यादव के साथ भी मारपीट की और दोनों को जान से मारने की धमकी देकर हवा में हथियार लहराते हुए गाड़ियों में सवार होकर मौके से फरार हो गए। कैंप थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।