{"_id":"63f7c2f7312646bd160fba94","slug":"brother-who-came-to-sisters-in-laws-house-died-in-a-road-accident-palwal-news-c-1-1-296431-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: बहन की सुसराल आए भाई की सड़क दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: बहन की सुसराल आए भाई की सड़क दुर्घटना में मौत
विज्ञापन
बुलंदशहर से संबंधित खबर
बहन की सुसराल आए भाई की सड़क दुर्घटना में मौत
-बहन की ददिया सास के निधन की सूचना मिलने पर अंतिम संंस्कार में हिस्सा लेने भाई के साथ आया था
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। बहन की सुसराल में हुई एक मौत की सूचना मिलने पर अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने आए भाई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। इस घटना के बाद दोनों परिवारों ने शोक का माहौल है। पुलिस के अनुुसार बाइक सवार दो भाइयों को इको गाड़ी ने टक्कर मार दी। घटनास्थल के आसपास के लोगों ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए होडल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान घायल युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात इको चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी दलवीर सिंह ने बताया कि दीपक निवासी गांव सौदा हविवपुर थाना खुर्जा जिला बुलन्दशहर ने दी शिकायत में बताया कि 21 फरवरी को वह और उसका भाई लोकेश अपनी बहन की दादिया सास की मौत की सूचना मिलने पर उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अपने गांव से हसनपुर की तरफ आ रहे थे। तभी एक इको गाड़ी चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। गाड़ी की टक्कर में वह दोनों भाई उछलकर दूर जा गिरे। बाद में लोगों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए होडल उपमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने घायल उसके भाई लोकेश को फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया। शिकायत में बताया कि घायल को फरीदाबाद के एसएसबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान अंदरूनी चोटों के कारण उसके भाई की मौत हो गई।