{"_id":"684f1ae0f15b66dec904ed4d","slug":"broken-roads-clogged-drains-and-heaps-of-garbage-in-daya-basti-are-troubling-people-palwal-news-c-24-1-gr11004-115410-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: दया बस्ती में टूटी सड़कें, जाम नालियां, कचरे के ढेर से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: दया बस्ती में टूटी सड़कें, जाम नालियां, कचरे के ढेर से लोग परेशान
विज्ञापन
-संवाद के दौरान निवासियों ने बताईं समस्याएं, कई बार शिकायत करने के बाद भी नहीं हुआ समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 19 में स्थित दया बस्ती के निवासी टूटी सड़कें, जाम नालियां और कचरे के ढेर से परेशान हैं। दया बस्ती को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए सड़क तक नहीं है। बारिश के दिनों में पूरे इलाका जलमग्न हो जाता है। मुख्य सड़क पर कचरा का ढेर पड़ा हुआ है। वहीं, बस्ती के अंदर बनी नाली की सफाई नहीं होने के कारण पानी ओवरफ्लो होकर गलियों में बह रहा है। इलाके में पानी और बिजली की किल्लत है। चार से पांच दिन में एक बार पानी आता है। निवासियों ने बताया कि पूरे दिन में सात से आठ घंटे के लिए बिजली गुल रहती है। वार्ड की कई गलियों में एक तरफ नाली बनी है तो दूसरी तरफ नाली का निर्माण ही नहीं हुआ है। जहां नाली है, वहां भी नियमित सफाई नहीं होती। जिससे गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। इलाके में सड़कें पूरी तरह से टूटी हुई हैं। कचरे की गाड़ी हफ्तों तक नहीं आती है। लोग कचरा खाली प्लॉटों में फेंकने को मजबूर हैं। संवाद के दौरान निवासियों ने इलाके की समस्याएं रखीं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
नालियों से पानी ओवरफ्लो होकर गलियों में भर जाता है। घर से निकलना दूभर हो गया है।- संतराम, निवासी
चार से पांच दिन में एक बार पानी आता है। शिकायतों के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ।- राधा चौहान, निवासी
दिन में 7 से 8 घंटे बिजली नहीं आती है और जब आती है तो लो-वोल्टेज के कारण पंखा तक नहीं चलता।- गोविंदा, निवासी
पूरे इलाके में कहीं भी स्ट्रीट लाइट्स नहीं लगी हुई है। रात के समय में आने-जाने में परेशानी होती है।- विनीत चौहान, निवासी