फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Bride absconds with jewelery and cash after 14 days of marriage

Palwal News: शादी के 14 दिन बाद दुल्हन गहने और नकदी लेकर फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bride absconds with jewelery and cash after 14 days of marriage
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हसनपुर। शहर के नजदीकी गांव घासेड़ा में एक नई नवेली दुल्हन शादी के मात्र 20 दिन बाद ससुराल से करीब ढाई लाख रुपये के आभूषण, 35 हजार रुपये नकदी, एक मोबाइल और जरूरी कपड़े लेकर फरार हो गई। दुल्हन के पति ने हसनपुर थाना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उस की शादी 4 नवंबर 2024 को उत्तर प्रदेश के बरेली में हुई थी। शादी के बाद पत्नी ससुराल में सामान्य ढंग से रह रही थी लेकिन, 18 नवंबर की रात उसने खाना बनाया, सबको खिलाया और सोने चली गई। सुबह जब परिवार जगा, तो दुल्हन गायब थी।



इसके बाद घर पर तलाशी के दौरान पीड़ित ने देखा कि घर से सोने के गहने और 32,500 रुपये नकदी भी गायब है। जब उसने पत्नी के मायके फोन किया, तो पता चला कि शादी से पहले वह गांव के ही एक युवक से बात करती थी। जानकारी के अनुसार, वह युवक भी गांव से गायब है। पति ने शक जताया कि पत्नी उसी युवक के साथ गहने और नकदी लेकर फरार हो गई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed