{"_id":"5709398e4f1c1b6326c8115e","slug":"brahmchrini","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिरों में गूंजे मां के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिरों में गूंजे मां के जयकारे
palwal
Updated Sat, 09 Apr 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
नवरात्र
- फोटो : अमर उजाला
शक्ति के नौ रूपों की आराधना के पर्व चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन मां के ब्रह्मचारिणी रूप की आराधना की गई। शहर के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। नवरात्रों को लेकर शहर के विभिन्न मंदिरों को खास तरीके से सजाया गया है।
शनिवार को मंदिरों में सुबह से ही भारी भीड़ और रौनक रही। मां दुर्गा के जयकारे और भजनों की स्वर लहरियों से माहौल भक्तिमय रहा। शुक्रवार को पहले दिन कलश स्थापना के साथ नवरात्र महोत्सव की विधिवत शुरुआत हुई थी। भक्तों नें मंदिरों में नारियल धूप, अगरबत्ती के साथ माता का श्रंगार सामग्री और चुनरी अर्पित की। शहर में सबसे ज्यादा रौनक कमेटी चौक पर स्थित देवी मंदिर में नजर आई।