फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Boycott the leaders and parties opposing the movement

आंदोलन का विरोध करने वाले नेताओं और पार्टियों का करें बहिष्कार

Sun, 27 Jun 2021 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Boycott the leaders and parties opposing the movement
पलवल। नए कृषि कानूनों के विरोध में केएमपी-केजीपी इंटरचेंज पर चल रहा किसानों का धरना रविवार को भी जारी रहा। धरने में ‘खेती बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंचने पर किसानों का आभार जताया गया। नेताओं ने कहा कि आंदोलन का विरोध करने वाले नेताओं और पार्टियों का बहिष्कार करें। किसानों की एकता की बदौलत ही संयुक्त किसान मोर्चा के सभी आह्वान सफल हो पाए हैं। पिछले सात माह के दौरान सड़क से लेकर रेल मार्ग जाम कर विरोध जताया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रवादी विचार मंच के अध्यक्ष स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों, मजदूरों और व्यापारियों को न्याय देने में शत-प्रतिशत विफल रही है। आंदोलनकारी किसान और मजदूरों के साथ सरकार जो व्यवहार कर रही है, ऐसा व्यवहार तो अंग्रेजी हुकूमत भी नहीं करती थी। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जो भी पार्टी और नेता आंदोलन के विरोध में हैं, उनका बहिष्कार करें। आंदोलन को सात माह हो गए है, लेकिन सरकार किसानों से बात करने की बजाय उन्हें अपमानित और प्रताड़ित कर रही है। मास्टर महेंद्र चौहान ने कहा कि देश में लोकतंत्र समाप्त हो चुका है। अघोषित आपातकाल चल रहा है। ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग किया जा रहा है। भ्रष्टाचार चरमसीमा पर है। डीजल, पेट्रोल, और खाने के तेलों की कीमतें प्रतिदिन बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि सरकार का नेतृत्व ऐसे लोगों के हाथ में है, जो किसान, किसानी और ग्रामीणों की समस्याओं से अनभिज्ञ हैं। धरने को उदय सिंह सरपंच, धर्मचंद घुघेरा, ताराचंद, महाशय श्रीचंद, ठाकुरलाल आर्य, रूपराम तेवतिया, इंद्रदेव आर्य, चंद्रमुनी वानप्रस्थी, राजकुमार आर्य, छिद्दी सरपंच ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed