फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Board Exam: Cheating is not stopping in the district, there is a lot of cheating in English paper also

बोर्ड परीक्षा : जिले में नहीं रुक रही नकल, अंग्रेजी के पेपर में भी जमकर हुई नकल

Thu, 07 Mar 2024 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Board Exam: Cheating is not stopping in the district, there is a lot of cheating in English paper also
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में नकल नहीं रुक रही है। पुलिस व शिक्षा विभाग नकल फेंकने वालों से तंग आ चुके हैं। पुलिस की लाख कोशिश और डंडे फटकाने के बावजूद नकल फेंकने वाले नहीं रुक रहे हैं। पुलिस इधर जाती है तो नकल फेंकने वाले उधर भाग जाते हैं और पुलिस उधर जाती है तो इधर से आकर नकल फेंकना शुरू कर देते हैं। इनके चलते वह बच्चे भी परेशान हो रहे हैं, जो पढ़ाई कर पेपर देने के लिए आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी परीक्षा केंद्रों पर नकल फेंकने वालों का जमघट लगा रहा। बोर्ड के उड़नदस्तों ने आठ बच्चों को नकल करते पकड़ने के बाद केस बना दिए, लेकिन फिर भी केंद्रों पर नकल नहीं रुकी।
बृहस्पतिवार को अंग्रेजी का पेपर था। पेपर शुरू होने के साथ ही परीक्षा केंद्रों की दीवारों व छतों नकल फेंकने वाले युवाओं का जमघट लगना शुरू हो गया। उसके अलावा केंद्रों के बाहर व पीछे की तरफ भी काफी भीड़ लग गई। धारा 144 लगी होने के बावजूद भी काफी संख्या में लोग जमा हो गए। पेपर खत्म होने तक शोर-शराबा तथा दीवारों से चढ़कर परीक्षा केंद्रों के अंंदर कूदने का सिलसिला चलता रहता रहा। जिले में 61 परीक्षा केंद्रों पर 17 हजार 385 बच्चों ने दसवीं का अंग्रेजी का पेपर दिया।
विज्ञापन

इन जगहों पर पकड़े गए नकल करते बच्चे
हरियाणा विद्यालय शिक्षा विभाग के उड़नदस्तों ने परीक्षा केंद्रों पर जैसे ही छापेमारी की तो वहां नकल करते 8 बच्चे पकड़े गए। उड़नदस्ता टीमों ने तुरंत उन बच्चों को काबू कर उनसे पेपर व नकल की पर्चियां छीनकर अटैच कर दीं और बच्चों के खिलाफ केस बना दिए। उड़नदस्ता टीम द्वारा पकड़े गए बच्चों में चार होडल उपमंडल, दो अलावलपुर में और एक-एक पलवल व हथीन के शामिल हैं। बोर्ड की तरफ से नियुक्त अधीक्षक जोगेंद्र जादू ने बताया कि बोर्ड द्वारा नकल रोकने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि दसवीं के अंग्रेजी के पेपर में नकल रोकने के लिए उड़नदस्ता टीमों ने पूरे जिले के सभी केंद्रों पर छापेमारी कर बच्चों को नकल करते पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed