फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Board 12th class exam starts

बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा शुरू

Wed, 30 Mar 2022 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Board 12th class exam starts
पलवल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गईं। जिले में 72 परीक्षा केंद्रों पर पेपर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। पुलिस सुरक्षा के बावजूद कुछ परीक्षा केंद्रों पर खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में जमकर नकल चली। बच्चों को पेपर दिलाने आए अभिभावक परीक्षा केंद्रों के बाहर ही डटे रहे। इन अभिभावकों को परीक्षा केंद्रों के आसपास आने से रोकने के लिए पुलिस कर्मी लगातार गश्त करते रहे। उपायुक्त कृष्ण कुमार व पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

12वीं कक्षा का बुधवार को हिंदी का पेपर था। परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे पर खुशी थी। बच्चों का कहना था कि सभी प्रश्न हल किए हैं। उधर, ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे भी परीक्षा देकर खुश नजर आए। जिले में करीब नौ हजार बच्चों ने हिंदी की परीक्षा दी। पेपर दोपहर साढे़ 12 बजे शुरू हुआ था, जबकि परीक्षार्थियों को परीक्षा हाल में 12 बजे से प्रवेश कराना शुरू कर दिया। परीक्षार्थियों को पेपर देने से पहले उनकी जांच कर के ही अंदर हॉल में प्रवेश करने दिया गया।
विज्ञापन

पलवल में 37 व होडल में 26 केंद्रों पर हुई परीक्षा
जिले में 12वीं कक्षा के पेपर के लिए 72 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से पलवल में 36, होडल में 26 तथा हथीन उपमंडल में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए। पहला पेपर केवल 40 परीक्षा केंद्रों पर पेपर हुआ है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा इन परीक्षा केंद्रों में से जेएस मेमोरियल स्कूल गौड़ोता तथा एसजी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय असावटा मोड़ को संवेदनशील परीक्षा केंद्र घोषित किया गया। उसके अलावा हथीन में भी कई परीक्षा केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए थे। परीक्षा केंद्रों के आसपास 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लगाई गई थी। उपायुक्त के अलावा जिला शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी तथा बोर्ड के उड़नदस्तों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीवारों पर चढ़कर डालते रहे नकल
परीक्षा केंद्रों पर खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अपने बच्चों को पेपर कराने के लिए छतों पर दीवारों पर चढ़कर नकल फेंकते नजर आए। परीक्षा केंद्रों पर सख्ती होने के कारण ज्यादा नकल नहीं चल पाई, लेकिन नकल फेंकने वालों के कारण काफी परीक्षा केंद्रों पर अव्यवस्था बनी रही। पुलिस कर्मी नकल फेंकने वालों को भगाने का प्रयास करते रहे, लेकिन जैसे ही पुलिस कर्मी इधर-उधर होते, नकल फेंकने वाले फिर से दीवारों व छतों पर चढ़ जाते। उड़न दस्ता पहुंचते ही नकल फेंकने वाले इधर-उधर भाग जाते थे।
जिले में पकड़े 15 केस
पहले दिन हिंदी के पेपर में 15 बच्चों को नकल करते हुए पकड़ा। इन सभी बच्चों के खिलाफ यूएमसी बना दी गई। इनके अलावा काफी बच्चों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया। बोर्ड केंद्र के बनाए हुए उप इंचार्ज अमरजीत ने बताया कि पलवल जिले में 19 उड़नदस्ते गठित किए गए हैं।

जिले में 12वीं की परीक्षा शांतिपूूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पूरे इंतजाम किए गए हैं। ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। उड़नदस्ते परीक्षा केंद्रों पर लगातार निरीक्षण करते रहे। मैंने स्वयं भी पुलिस अधीक्षक के साथ मिलकर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा कराने के लिए मैं पूरी तरह से प्रयासरत हूं। पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।
- कृष्ण कुमार, उपायुक्त पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed