फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   BLOs will go door-to-door to distribute enumeration forms.

Palwal News: बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे गणना फाॅर्म का वितरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
BLOs will go door-to-door to distribute enumeration forms.
हथीन ।
विज्ञापन

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत 15 जून से 14 जुलाई तक मतदाता सूची के सत्यापन का कार्य किया जाएगा। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर गणना फॉर्म वितरित करेंगे और उन्हें भरवाकर जमा कराएंगे। एसडीएम हरिराम ने बताया कि अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना, डुप्लीकेट नाम हटाना और अपात्र व्यक्तियों की पहचान करना है। सभी मौजूदा मतदाताओं को प्रथम दृष्टया पात्र माना जाएगा। वर्ष 2002 की मतदाता सूची के आधार पर मैपिंग की जाएगी। यदि किसी मतदाता का रिकॉर्ड नहीं मिलता है तो निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार दस्तावेज प्रस्तुत कर नाम सूची में बनाए रखा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम बिना प्रक्रिया के नहीं काटा जाएगा। 21 जुलाई को ड्राफ्ट प्रकाशन के बाद आपत्तियां ली जाएंगी। हेल्पलाइन 1950 और एसडीएम कार्यालय में सहायता उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed