फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   after blast admin wake

विस्फोट की तीसरी घटना के बाद जागा प्रशासन

Thu, 09 Jun 2016 04:47 PM IST
palwal
palwal Updated Thu, 09 Jun 2016 04:47 PM IST
विज्ञापन
after blast admin wake
बसाें काे चेक करती पुलिस की टीम। - फोटो : अमर उजाला

एक माह में तीन बसों में हुए बम विस्फोटों के बाद शहर का परिवहन व पुलिस विभाग भी अलर्ट हो गया है। मंगलवार को फतेहाबाद से जाखल जाने वाली निजी बस में भूना के पास बम विस्फोट होने के बाद प्रदेश सरकार द्वारा सभी बस अड्डों व रेलवे स्टेशन पर अलर्ट जारी करने पर  पलवल के सामान्य बस अड्डे और रेलवे स्टेशनों पर जांच अभियान शुरू किया गया। वहीं परिवहन विभाग के अधिकारी भी बसों के चालकों व परिचालकों तथा सवारियों को हिदायत देेते नजर आए। 

विज्ञापन


विस्फोट की खबर की जानकारी व आला अधिकारियों के अलर्ट के आदेश के साथ ही पुलिस ने जांच अभियान शुरू किया। बुधवार को भी पुलिस कर्मियों ने बसों को रोककर उनमें तलाशी ली व यात्रियों को जागरूक किया। बस अड्डा इंचार्ज हेतराम शर्मा यात्रियों से अपने सामान पर नजर रखने व लावारिस नजर आने पर सूचित करने की बात कहते नजर आए। 
विज्ञापन


हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक एनके गर्ग ने बताया कि इस बारे में निरीक्षकों को पहली घटना के बाद से ही हिदायत जारी की हुई है। सुरक्षा प्रबंध पुख्ता किए जा रहे हैं। अतिरिक्त उपाय करने की योजना है। बस अड्डे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की योजना पर काम चल रहा है। सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना सभी की जिम्मेवारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed