फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   BJP workers took out a victory procession after winning

Palwal News: तीन राज्यों की जीत पर भाजपाइयों ने निकाला विजय जूलूस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
BJP workers took out a victory procession after winning
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। भाजपा की पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में जीत के उपलक्ष्य में पार्टी कार्यकर्ताओं का जीत का जश्न लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय नूंह में भी विजय जुलूस निकाला गया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक जाकिर हुसैन ने किया, जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पिंटू ने की।
नई अनाज मंडी से भाजपा जिला कार्यालय तक निकाले गए विजय जुलूस में हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और गगनभेदी नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी मनाई।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पिंटू ने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत देकर विकास और जनकल्याण की राजनीति पर विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकसित भारत की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने जुलूस में शामिल कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। जिला प्रभारी समय सिंह भाटी व पूर्व विधायक जाकिर हुसैन ने भी कार्यकर्ताओं के उत्साह और अनुशासन की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed