फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   BJP workers salute the soil of Andaman and Nicobar

अंडमान-निकोबार की मिट्टी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन

Sun, 02 Jan 2022 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
BJP workers salute the soil of Andaman and Nicobar
मिट्टी व जल लेकर पलवल पहुंचे प्रतिनिधिमंडल के साथ विधायक दीपक मंगला - फोटो : Palwal
पलवल। अंडमान-निकोबार से मिट्टी और जल लेकर भाजपा का प्रतिनिधिमंडल रविवार को पलवल पहुंचा। हुडा सेक्टर-दो स्थित भाजपा कार्यालय पर जिला कार्यकर्ताओं ने मिट्टी व जल को नमन कर माथे से लगाया। अंडमान-निकोबार में महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस और वीर सावरकर के बलिदान की गाथा सुनाई। कार्यक्रम में विधायक दीपक मंगला मुख्य रूप से मौजूद रहे। मिट्टी व जल लेकर प्रतिनिधिमंडल में शामिल कुरुक्षेत्र जिला प्रभारी मेहरचंद गहलोत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ममता चौहान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सूरज पांडेय पहुंचे, जिनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महामंत्री वीरपाल दीक्षित ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री राजेंद्र बैंसला ने किया। भाजपा विधायक दीपक मंगला ने प्रतिनिधिमंडल को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें भी दो बार उस वीर भूमि पर जाने का मौका मिला। उन्होंने बताया कि सत्तर साल तक कांग्रेस सरकार ने वहां की वीर गाथाएं छुपाने का काम किया, लेकिन भाजपा ऐसा नहीं होने देगी। भाजपा कार्यकर्ता ऐसी वीर गाथाएं आमजन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मेहरचंद गहलोत ने बताया कि बलिदानियों की भूमि पर पहुंच कर जैसे ही उस मिट्टी को नमन किया, वो क्षण सबको भावुक करने वाला था। एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि फ्लैग प्वाइंट के नाम से एक जगह है, जिसमे द्वितीय विश्व युद्ध में जापान ने कब्जा कर लिया था। वहां पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने तिरंगा फहराकर उसे स्वतंत्र घोषित किया था। सेलुलर जेल, उसके बैरक और उसकी काल कोठरी का जिक्र करते हुए वीर सावरकर की यातना की गाथा बताई। वीर बलिदानियों व अमर शहीदों की शौर्य गाथाओं ने सभी कार्यकर्ताओं को भावुक कर दिया। इस अवसर पर जिला विस्तारक कर्मबीर यादव, जिला मीडिया प्रभारी ईश्वर सिंह, जिला सचिव यशमा सिंह, जिला सचिव सुनील ठेकेदार, युवा मोर्चा प्रदेश सचिव दीपक आर्य, महिला जिलाध्यक्ष रश्मि सहरावत, युवा जिलाध्यक्ष देवांशु गौड़, डॉ. यश भारद्वाज, अतुल बघेल, विश्वास शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed