{"_id":"61c75480917f1949d147a6e8","slug":"bjp-pays-tribute-to-atal-bihari-vajpayee-palwal-news-noi623400679","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने दी अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने दी अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धांजलि
विज्ञापन
पलवल में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को श्रद्धांजलि देते भाजपा विधायक व कार्यकर्ता
- फोटो : Palwal
पलवल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को बूथ स्तर पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया। इसी कड़ी में पलवल विधानसभा के सभी बूथों पर अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विधायक दीपक मंगला ने सभी बूथों पर आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया तथा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर विधायक दीपक मंगला ने कहा कि भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सदैव अटल रहने वाले प्रखर वक्ता और गैर कांग्रेसी पृष्ठभूमि के प्रथम प्रधानमंत्री रहे हैं। उनके द्वारा दिखाए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। उन्होंने राजनीति में एक अमिट छाप छोड़ी। इस अवसर पर हरेंद्र तेवतिया, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला, शैलेंद्र सिंगला, मनोज मंगला, महेश भारद्वाज, फतेह सिंह माहौर, गुड्डू भारद्वाज, ताराचंद एडवोकेट,संगीता गर्ग, रमा गर्ग, पूनम गर्ग, साधना बंसल, हेमा सिंगला, अनीता पाठक, ममता आदि उपस्थित रहे।
उधर, शनिवार को हथीन में भी पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प दिवस के रूप में मनाई। इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जय सिंह चौहान, सुधीर कुमार आर्य, मोतीराम शर्मा, राकेश गर्ग, सूरज पांडे, अशोक राजपूत, नरेश चौधरी आदि मौजूद रहे।