{"_id":"64f37956e8a7cad2e60ddb6f","slug":"bjp-jjp-government-anti-people-palwal-news-c-24-1-snoi1004-1984-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: बीजेपी जेजेपी सरकार को जन विरोधी बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: बीजेपी जेजेपी सरकार को जन विरोधी बताया
Sat, 02 Sep 2023 11:35 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Sat, 02 Sep 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। प्रदेश कांग्रेस के डेलीगेट मोहम्मद इसराईल चौधरी ने भाजपा-जजपा गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए दो टूक कहा कि अपनी जनविरोधी नीतियों के कारण जनता पर बोझ बन चुकी है, जिसे आगामी चुनाव में जनता उखाड़ फेंकेगी। यह गठबंधन सत्ता से भाग जाएगा और भूपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस की वापसी होगी।
शनिवार को जलेब खान कॉलोनी स्थित कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के संबोधित करते मोहम्मद इसराईल चौधरी ने कहा कि वर्ष 2005 से लेकर वर्ष 2014 तक हरियाणा प्रगति के पथ पर अग्रसर था। हुड्डा राज में जनता खुश थी और लोगों के काम नहीं रूकते थे। गांव से लेकर शहरों तक में विकास कार्य जमकर हुए, लेकिन हवा-हवाई बातें कर सत्ता में आई भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार ने प्रदेश को हाशिए पर ला दिया। सत्तासीन भाजपा-जजपा प्रदेश की जनता को बरगलाकर, बहकाकर सत्ता में जमे रहना चाहती है, मगर जनता अब समझ चुकी है कि इस सरकार का काम केवल फूट डालो व राज करो की नीति के जरिये अपना स्वार्थ सीधा करना है। इस अवसर पर जुम्मा मोहदमका, साबिर , अशोक रावत, नासिर गुराक्सर, मुकीम आदि भी मौजूद रहे।